ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडवन विभाग के लेखा लिपिकों से होगी वसूली

वन विभाग के लेखा लिपिकों से होगी वसूली

वन विभाग के लेखा संवर्ग कर्मचारियों से वसूली होगी। इन कर्मचारियों को तीसरी एसीपी के रूप में 5400 ग्रेड-पे दे दिया गया था। इसे अब गलत बताते हुए पीसीसीएफ ने ग्रेड-पे 4800 करने और वसूली के आदेश दे दिए...

वन विभाग के लेखा लिपिकों से होगी वसूली
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनWed, 18 Dec 2019 02:25 PM
ऐप पर पढ़ें

वन विभाग के लेखा संवर्ग कर्मचारियों से वसूली होगी। इन कर्मचारियों को तीसरी एसीपी के रूप में 5400 ग्रेड-पे दे दिया गया था। इसे अब गलत बताते हुए पीसीसीएफ ने ग्रेड-पे 4800 करने और वसूली के आदेश दे दिए हैं। वन विभाग में कार्यरत और रिटायर सहित करीब 400 लोग इस आदेश की जद में आएंगे। पीसीसीएफ जयराज की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वन विभाग के कनिष्ठ लिपिक पद पर नियुक्ति कर्मचारियों को कैडर परिवर्तन के बाद लेखा वर्ग में सहायक लेखाकार या लेखा लिपिक बनाया गया था। इन्हें तीसरी एसीपी के रूप में 4800 ग्रेड-पे मान्य था। लेकिन, 5400 ग्रेड-पे दिया गया। मगर, अब पीसीसीएफ के आदेश के अनुसार, ऐसे कर्मचारियों से वसूली की जाएगी। 2013 से अब तक इस संवर्ग के जिन कार्मिकों को 5400 ग्रेड-पे दिया गया, उनसे भी वसूली होगी। इतना ही नहीं, जो कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं, उनसे भी वसूली की जाएगी। वन विभाग के सभी डिवीजनों और कार्यालयों को ऐसे कर्मचारियों का पता लगाते हुए उनसे वसूली और 5400 ग्रेड-पे में कटौती के निर्देश दे दिए गए हैं।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें