हल्द्वानी में डेंगू हुआ बेकाबू, 132 पहुंची मरीजों की संख्या
डेंगू का बुखार हलद्वानी में बेकाबू होता जा रहा है। मंगलवार को 55 नए रोगियों की पुष्टि एलाइजा जांच में हो गई। जिसके बाद से केवल सरकारी अस्पतालों में भर्ती कुल मरीजों की संख्या का आंकड़ा 132 के पार हो...

डेंगू का बुखार हलद्वानी में बेकाबू होता जा रहा है। मंगलवार को 55 नए रोगियों की पुष्टि एलाइजा जांच में हो गई। जिसके बाद से केवल सरकारी अस्पतालों में भर्ती कुल मरीजों की संख्या का आंकड़ा 132 के पार हो चुका है। एसटीएच में मरीजों का उपचार कर रहे चार डॉक्टर व दो नर्स भी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या का कोई आंकड़ा अब तक उपलब्ध नहीं है। कुमाऊं के सबसे बड़े डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में 78 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल के एमएस डॉ. अरूण जोशी ने बताया कि मेडिसिन विभाग के 36 पीजी डॉक्टर एवं चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। सभी पीजी डॉक्टर करीब 18 घंटे की शिफ्ट कर रहे हैं। वहीं अब चिकनगुनिया ने भी शिकंजा कस दिया है। एसटीएच में चिकनगुनिया के तीन मरीजों भर्ती हैं। जनसंपर्क अधिकारी आलोक उप्रेती ने बताया कि अस्पताल में मरीजों का पूरा उपचार हो रहा है। अस्पताल पूरी तरह पैक हैं। हर संदिग्ध बुखार के रोगी की एलाइजा जांच जारी है। अस्पताल में इन दिनों ब्लड की जरूरत बढ़ गई है, इसलिए मरीजों से डोनर लाने को कहा जा रहा है। मरीजों की तादाद देखते हुए एसटीएच में नेत्र रोग, बाल रोग और स्किन विभाग में विशेष डेंगू वार्ड में 60 अतिरिक्त बेड मरीजों के लिए रखे गए हैं।
डेंगू से मौत पर स्वास्थ्य विभाग का इनकार
डेंगू के कारण तीन मौत हो चुकी है। पर स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से हुई मौत से इनकार किया है। संक्रामक रोग पर्यवेक्षक नंदन कांडपाल के अनुसार मोनीश की मृत्यु राम मूर्ति अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी, इसलिए उसमें डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। काबुल का बगीचा निवासी आयशा सिद्दीकी की मौत की वजह डेंगू होने से इनकार कर दिया है। एसटीएच से जारी आयशा सिद्दीकी के रेफर लेटर में उसे डेंगू शॉक सिड्रोम होने की बात लिखी गई है। 24 अगस्त को हुई महिला की मौत की वजह मल्टी ऑर्गन फेल्योर बताया गया है।
लेखक के बारे में
Himanshu Kumar Lallलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


