300 यूनिट फ्री बिजली, नो पावर कट... उत्तराखंड में केजरीवाल ने लगाई चुनावी वादों की झड़ियां

300 यूनिट फ्री बिजली, नो पावर कट... उत्तराखंड में केजरीवाल ने लगाई चुनावी वादों की झड़ियां

संक्षेप:

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहली बार पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। कहा कि दोनों सरकारों ने उत्तराखंड को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। केजरीवाल...

Jul 11, 2021 01:57 pm ISTHimanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान टीम, देहरादून,
share

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहली बार पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। कहा कि दोनों सरकारों ने उत्तराखंड को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। केजरीवाल ने चुनावी वादों की झड़ियां लगाते हुए कहा कि अगर ‘आप’ की सरकार आई तो लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। प्रदेशभर में किसी भी जिले में बिजली कटौती नहीं होगी। कहा कि काश्तकारों को मुफ्त में बिजली दी जाएगी और पुरानें बिलों से बकाया भी माफ कर दिया जाएगा। कहा कि विधानसभ चुनाव तक वह हर महीने उत्तराखंड आएंगे। केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय जिलों में स्थिति बहुत ही दयनीय है। कहा कि भाजपा सरकार के पास अपना कोई नेता नहीं है। यह हास्यास्पद है कि सरकार की ओर से पांच साल के कार्यकाल में तीन बार मुख्यमंत्री बदले गए हैं। कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने उत्तराखंड में विकास कार्यों को प्राथमिकता नहीं दी है। ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आदि जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए कई-कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे पहले देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे केजरीवाल का पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ ‘आप’ के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। पार्टी सूत्राें की मानें तो केजरीवाल राज्य के उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने के मुद्दे पर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। केजरीवाल की आज शाम को ही नई दिल्ली वापसी है। उत्तराखंड दौरे के दौरान, केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनमें जोश भरने की पूरी कोशिश करेंगे। बता दें कि उत्तराखंड में आप के विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद यह केजरीवाल का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। 

इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है। चूंकि, उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव भी हैं, ऐसे में पार्टी पूरी फिल्डिंंग के साथ मैदान में उतरने की कोशिश करेगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो आप के उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस वोट बैंक में सेंध लगाने की पूरी कोशिश करेंगे। इस दौरान उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात होनी है, जिसमें चुनावी रणनीति पर विचार किया जाना है। कुछ अहम लोग भी इस बीच पार्टी का दामन थाम सकते हैं। आप की चुनावी घोषणा के बाद केजरीवाल का यह पहला उत्तराखंड दौरा है इसके लिए आप कार्यकर्ताओं में खासा जोश बना हुआ है। वहीं आपको बता दें कि केजरीवाल के दौरे से ठीक एक दिन पहले आप कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीएम आवास कूच कर आक्रोश रैली निकाली थी। 

 

— ANI (@ANI) July 11, 2021

आप नेता रविंद्र जुगरान ने ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में 100 यूनिट बिजली फ्री देने के बयान पर 24 घंटे में ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कर दिया कि अभी इस पर कोई प्रस्ताव नहीं आया है। इससे साफ है कि सरकार के पास फ्री बिजली का कोई ठोस प्रस्ताव नहीं है, सिर्फ चुनाव जीतने के लिए बयानबाजी की जा रही है। जुगरान ने चिंता जताई है कि प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मूलभूत सुविधाओं की कमी की वजह से ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

फ्री बिजली का मुद्दा उठाया
इस बीच अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट से राज्य वासियों को निशुल्क बिजली दिए जाने की मांग को फिर उठाया है। इससे संकेत लग रहे हैं कि वो रविवार को इस बारे में बड़ी घोषणा कर सकते हैं। केजरीवाल ने बयान जारी कर रहा है कि उत्तराखंड खुद बिजली बना कर दूसरे राज्यों को बेचता है। फिर उत्तराखंड के लोगों को इतनी महँगी बिजली दी जा रही है। जबकि दिल्ली अपनी बिजली भी नहीं बनाता, दिल्ली इसके लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर है। फिर भी दिल्ली में बिजली फ्री दी जा रही है। तो क्या उत्तराखंड के लोगों को फ्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि पार्टी ने इसी मुद्दे पर शनिवार को सीएम आवास घेराव किया है। इससे साफ है कि फ्री बिजली का मुद्दा आप का प्रमुख चुनावी हथियार होगा।

सिसोदिया ने की कोठियाल की गिरफ्तारी की निंदा
सीएम आवास कूच के दौरान आप नेता कर्नल अजय कोठियाल को गिरफ्तार किए जाने पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राज्य सरकार की निंदा की है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा है कि कर्नल अजय कोठियाल देश के सच्चे सिपाही हैं,जिन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय सेना को दिया लेकिन पुलिस द्वारा सच्चे सिपाही को गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।