ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडपर्वतीय इलाकों पर बर्फबारी के बाद दून में पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस घटा

पर्वतीय इलाकों पर बर्फबारी के बाद दून में पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस घटा

देहरादून में गुरुवार दोपहर को हल्की बूंदाबांदी ने सर्दी बढ़ा दी। इससे तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि दोपहर बाद धूप खिली, लेकिन पहाड़ों से आती हवाओं ने ठंड से राहत नहीं दी।...

पर्वतीय इलाकों पर बर्फबारी के बाद दून में पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस घटा
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनFri, 14 Dec 2018 02:12 PM
ऐप पर पढ़ें

देहरादून में गुरुवार दोपहर को हल्की बूंदाबांदी ने सर्दी बढ़ा दी। इससे तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि दोपहर बाद धूप खिली, लेकिन पहाड़ों से आती हवाओं ने ठंड से राहत नहीं दी। शुक्रवार को भी दून में मौसम ठंडा रहने की संभावना है। गुरुवार को दून का अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस था। इस हिसाब से बुधवार के मुकाबले दिन में गुरुवार को ज्यादा ठंड रही। वहीं न्यूनतम तापमान में बुधवार के मुकाबले मामलू बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था। जो गुरुवार को बढ़कर 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटे हल्के बादल छाए रह सकते हैं। पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है। 
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 2500 मीटर और अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में शुक्रवार को हिमपात हो सकता है। इससे नीचे की पहाड़ियों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मैदानों में कोहरा रहेगा और ठंड बढ़ेगी। हालांकि शुक्रवार को दून में अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। इसके 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।   

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें