ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडVIDEO: रुड़की के रामनगर कोर्ट में शूटरों ने एक को गोलियों से भूना, मौत

VIDEO: रुड़की के रामनगर कोर्ट में शूटरों ने एक को गोलियों से भूना, मौत

सोमवार को रुड़की के रामनगर कोर्ट में गैंगवार शूटरों ने कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे देवपाल राणा को गोलियों से भून दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। बदमाशों ने देवपाल राणा को करीब 3 गोलियां...

VIDEO: रुड़की के रामनगर कोर्ट में शूटरों ने एक को गोलियों से भूना, मौत
रुड़की, हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Nov 2017 03:17 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को रुड़की के रामनगर कोर्ट में गैंगवार शूटरों ने कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे देवपाल राणा को गोलियों से भून दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। बदमाशों ने देवपाल राणा को करीब 3 गोलियां मारी। देवपाल राणा इस समय रुड़की जेल में बंद हैं और वह पेशी पर आया था।

देवपाल 2014 में हुए गैंगवार में भी आरोपी था। कोर्ट के बाहर बैठकर वह पेशी का इंतजार कर रहा था। हमले में एक वकील सतीश निवासी लतीफपुर नकुड़ सहारनपुर तथा अमित निवासी हक़ीक़तनगर सहारनपुर भी गोली लगने से घायल हो गए। जवाबी करवाई करते हुए कोर्ट में तैनात आईआरबी के जवानों ने मोर्चा संभालेते हुए फायरिंग कर दी। जिसमे दो बदमाशों को गोली लगी। पुलिस ने 3 बदमाशों को मोके पर पकड़ लिया। जबकि एक फरार हो गया। सभी बदमाश पिस्टल लेकर आये थे। बदमाशो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोर्ट में हुई फायरिंग से अफरातफरी मच गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें