ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडकोविड की मारक लहर अब हो रही है कम,24 घंटे में 222 कोरोना पॉजिटिव व चार की मौत

कोविड की मारक लहर अब हो रही है कम,24 घंटे में 222 कोरोना पॉजिटिव व चार की मौत

उत्तराखंड में कोविड की मारक लहर अब लगातार कम होती जा रही है। प्रति दिन नए मरीजों और मृतकों की संख्या में आती गिरावट इसका प्रमाण है। शुक्रवार को प्रदेशभर में कोविड के 222 नए केस सामने आए, जबकि इस...

कोविड की मारक लहर अब हो रही है कम,24 घंटे में 222 कोरोना पॉजिटिव व चार की मौत
हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनFri, 18 Jun 2021 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड में कोविड की मारक लहर अब लगातार कम होती जा रही है। प्रति दिन नए मरीजों और मृतकों की संख्या में आती गिरावट इसका प्रमाण है। शुक्रवार को प्रदेशभर में कोविड के 222 नए केस सामने आए, जबकि इस दौरान चार मरीजों की मौत हुई। स्वास्थ्य महानिदेशालय के कोविड बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 3231 सीमित रह गई है। इसमें सर्वाधिक 543 केस हरिद्वार और 353 देहरादून में है। सबसे कम 109 केस उत्तरकाशी में है। इधर, शुक्रवार को प्रदेशभर में 23,435 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए। इसमें सर्वाधिक 7413 सैम्पल देहरादून और 5027 हरिद्वार में लिए गए। जबकि इस दौरान 451 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। शुक्रवार को हुई चार मौत से तीन देहरादून जिले में जबकि एक यूसनगर में हुई है।

राजधानी में कोरोना संक्रमण दर एक फीसदी से नीचे
देहरादून जिले में अब कोरोना संक्रमण के मामले रोजाना पचास के आसपास आ रहे हैं। इससे काफी राहत मिली है। संक्रमण दर भी अब एक फीसदी से नीचे पहुंच गई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले में शुक्रवार को 6837 लोगों की जांच कराई गई। जिले में 55 लोग संक्रमित मिले। अब तक जिले में 110550 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं 106195 लोग ठीक हो चुके हैं। 3464 लोगों की मौत हुई है। जिले में सक्रिय मरीज 315 है, वही 15 मरीजों ने शुक्रवार को कोरोना को मात दी। जिले में मौत का आंकड़ा भी लगातार घट रहा है। विभिन्न अस्पतालों में चार लोगों की मौत हुई है।

मसूरी में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
मसूरी में शुक्रवार को 107 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई। वहीं 22 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि शुक्रवार को सिविल अस्पताल में 129 लोगों की जांच की गई, जिनमें से कोई भी केस पॉजिटिव नहीं आया। शुक्रवार आई दो दिन पहले हुई आरटीपीसीआर जांच में आठ लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हें होम आइसोलेशन में भेजा गया है। शुक्रवार को 100 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। बताया कि शहर में 37 एक्टिव केस और दो कंटेनमेंट जोन हैं।

हरिद्वार: ढाई माह में कोरोना अपने सबसे निचले स्तर पर
हरिद्वार।
01 अप्रैल से अब तक, शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सबसे निचले स्तर पर दर्ज किया गया। जिले में जहां सिर्फ 34 कोरोना संक्रमित दर्ज किए गए वहीं एक व्यक्ति की कोरोना ने जान ले ली। कोरोना संक्रमितों के आंकड़े अब धीरे धीरे राहत देने लगे हैं।शुक्रवार को जिले की डीसीएच व डीसीएचसी इन अस्पतालों में भर्ति मरीजों की संख्या घटकर सिर्फ 39 रह गयी हैं जिनका उपचार जारी है। जनपद में होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या घटकर 253 हो गयी है जबकि एक्टिव केस घटकर 300 पर आ गए हैं। अबतक जिले में 50605 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। विभिन्न सीसीसी से 03 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। बीते कई दिनों से कोरोना संक्रमित आने के बाद 15 लोगों को होम आइसोलेशन से भी अवमुक्त कर दिया गया। जबकि शुक्रवार को 1 व्यक्ति की कोरोना से जान चली गईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें