प्रेमी युगल ने पुल से कूदकर जान दी
प्रेम संबंध में धर्म के आड़े आने से आहत प्रेमी युगल ने सोमवार को सरेआम गौला पुल से कूदकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक लड़की नाबालिग थी, जबकि लड़का बालिग और दूसरे धर्म का था। इसके चलते उनके परिजन उनके...
प्रेम संबंध में धर्म के आड़े आने से आहत प्रेमी युगल ने सोमवार को सरेआम गौला पुल से कूदकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक लड़की नाबालिग थी, जबकि लड़का बालिग और दूसरे धर्म का था। इसके चलते उनके परिजन उनके मेल-मिलाप से खफा थे। एसओ वनभूलपुरा सुशील कुमार ने बताया कि आसिफ (22) मूल निवासी अमरिया पीलीभीत, हल्द्वानी के जवाहर नगर में किराये पर रहता था। इसी मकान में दूसरे परिवार की 17 साल की लड़की से उसका प्रेम संबंध था। छह माह पहले मकान मालिक ने दोनों को एक साथ देखने पर परिजनों से शिकायत की थी। परिजनों ने दोनों को दूसरे धर्म और उम्र का हवाला देकर अलग होने के लिए समझाया था। मगर दोनों नहीं माने। सोमवार शाम करीब 6.30 बजे दोनों एक साथ पुल से कूद गए।