ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडकोरोना: सैन्य अस्पताल में भर्ती मरीज में वायरस की पुष्टि, राज्य में मरीजों की संख्या हुई 07

कोरोना: सैन्य अस्पताल में भर्ती मरीज में वायरस की पुष्टि, राज्य में मरीजों की संख्या हुई 07

देहरादून के सैन्य अस्पताल में भर्ती एक मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। मरीज राजस्थान का रहने वाला है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर कुल सात हो गई है। हालांकि दो मरीजों...

कोरोना: सैन्य अस्पताल में भर्ती मरीज में वायरस की पुष्टि, राज्य में मरीजों की संख्या हुई 07
हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनSun, 29 Mar 2020 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

देहरादून के सैन्य अस्पताल में भर्ती एक मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। मरीज राजस्थान का रहने वाला है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर कुल सात हो गई है। हालांकि दो मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। 

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ अमिता उप्रेती ने बताया कि सैन्य अस्पताल में भर्ती 45 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना जैसे लक्षण दिखने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  इलाज के दौरान ही कुछ दिन पूर्व बीमार का सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी लैब भेजा गया। जिसकी रिपोर्ट रविवार को पॉजीटिव आई है।

स्वास्थ्य विभाग मरीज के संपर्क में आए अन्य सभी लोगों की जानकारी जुटा रहा है। अभी तक यह पता नहीं है कि मरीज की कोई विदेश की हिस्ट्री है या नही। हालांकि मरीज राजस्थान का रहने वाला है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि मरीज में राजस्थान से ही कोरोना संक्रमण फैला होगा।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इधर दो दिनों में लगातार दो नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की धड़कने फिर बढ़ने लगी हैं। राज्य में अभी तक मिले कोरोना के मरीज हालांकि सामान्य हालत में हैं। लेकिन दो दिनों में लगातार दो नए मरीज सामने आने से विभाग पर मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें