ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडकोरोना मरीज के अस्पताल से भागने पर मचा हड़कंप, तलाश जारी 

कोरोना मरीज के अस्पताल से भागने पर मचा हड़कंप, तलाश जारी 

सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती रामनगर का कोरोना पॉजिटिव बुधवार सुबह अस्पताल से भाग निकला। मरीज के लापता होने की सूचना मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि वह रैंप के...

कोरोना मरीज के अस्पताल से भागने पर मचा हड़कंप, तलाश जारी 
हिन्दुस्तान टीम, हल्द्वानी Thu, 06 Aug 2020 12:23 PM
ऐप पर पढ़ें

सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती रामनगर का कोरोना पॉजिटिव बुधवार सुबह अस्पताल से भाग निकला। मरीज के लापता होने की सूचना मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया।

सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि वह रैंप के जरिए अस्पताल से बाहर निकल गया है। पुलिस भी देर शाम तक लापता मरीज को नहीं खोज पाई है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन मरीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने जा रहा है। 

रामनगर से एक अगस्त को कोरोना पॉजिटिव युवक एसटीएच में भर्ती किया गया था। उसके पॉजिटिव भाई व पिता को भी यहां भर्ती किया गया।  बुधवार सुबह करीब आठ बजे मरीज मौका देखकर वार्ड से लापता हो गया।

यह भी पढ़ें : Covid-19: राज्य में फिर हुआ कोरोना विस्फोट, 246 मरीज मिलने से 8254 पहुंचा आंकड़ा

तुरंत मरीज की खोजबीन शुरू कर दी गई, लेकिन मरीज का कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि रामनगर का एक कोविड पॉजिटिव सुबह अस्पताल से लापता हो गया। सभी जगह खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला। इस संबंध में पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र भेज दिया गया है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें