ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडकाग्रेस ने बारिश के बीच मोरी, पुरोला, नौगांव, बड़कोट में निकाली परिवर्तन यात्रा

काग्रेस ने बारिश के बीच मोरी, पुरोला, नौगांव, बड़कोट में निकाली परिवर्तन यात्रा

परिवर्तन यात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस नेता मोरी, पुरोला, नौगांव और बड़कोट में जनता से रूबरू हुए। बारिश की रिमझिम से भी परिवर्तन यात्रा में शामिल लोगों का हौसला नहीं डिगा। इस दौरान आयेाजित जनसभाओं में...

काग्रेस ने बारिश के बीच मोरी, पुरोला, नौगांव, बड़कोट में निकाली परिवर्तन यात्रा
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनTue, 22 Jan 2019 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

परिवर्तन यात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस नेता मोरी, पुरोला, नौगांव और बड़कोट में जनता से रूबरू हुए। बारिश की रिमझिम से भी परिवर्तन यात्रा में शामिल लोगों का हौसला नहीं डिगा। इस दौरान आयेाजित जनसभाओं में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान किए झूठे वायदों की असलियत सामने आ चुकी है। देश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। आने वाले चुनाव में केंद्र और राज्य से भी भाजपा का सफाया होना तय है। पुरोला विधायक राजकुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व काबीना मंत्री मातबर सिंह कंडारी, प्रीतम के पुत्र अभिषेक भी ने भी विचार रखे। इस मौके पर महामंत्री श्री विजय सारस्वत,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ताहिर अली, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर,पूर्व दर्ज़ा मंत्री अजय सिंह, डाटा एनालिटक्सि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दीवान सिंह तोमर, प्रदेश सचिव गिरीश चंद्र पुनेड़ा, राजी राणा आदि भी मौजूद रहे। 

 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें