ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडसरकार के 3 साल का कार्यकाल रहा निराशाजनक : कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट VIDEO

सरकार के 3 साल का कार्यकाल रहा निराशाजनक : कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट VIDEO

कांग्रेस ने  सरकार के 3 साल के कार्यकाल को निराशाजनक करार दिया। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने तीन साल पहले सरकार को...

सरकार के 3 साल का कार्यकाल रहा निराशाजनक : कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनTue, 17 Mar 2020 05:07 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने  सरकार के 3 साल के कार्यकाल को निराशाजनक करार दिया। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने तीन साल पहले सरकार को बड़ी आशा और उम्मीद के साथ भरी बहुमत देकर चुना था। उस डबल इंजन की सरकार ने इन तीन सालों में देवभूमि की जनता को छलने का ही  काम किया है। सरकार ने अपने गलत वित्तीय प्रबंधन से राज्य को भारी कर्ज में डुबो दिया है।

राज्य में विकास का काम पूरी तरह से ठप्प है। राज्य की विकास दर लगातार गिर रही है।  पूरे राज्य में सरकारी दफ्तर अब हड़ताली दफ्तर बन गए है। राज्य की भाजपा सरकार का ध्यान कोरोना जैसी महामारी से निपटने के बजाय जनता को फिर से गुमराह करने पर है। कोरोना के नाम पर सरकार विपक्ष का उत्पीड़न कर रही है। बीते रोज कोरोना संक्रमितों के हाल जानने के लिए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना दून अस्पताल गए थे। डॉक्टरों की लेट लतीफी की वजह उन्हें अस्पताल में रहना पड़ा। उन्हें संक्रमण के नाम पर 14 दिन कोरेनटाइन में रखा जा रहा है। जबकि भाजपा के उपाध्यक्ष खजानदास भी उससे दिन अस्पताल गए थे। वो आज भी खुले घूम रहे हैं। यह सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें