ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडनिकाय चुनाव: कौन कौन से होंगे कांग्रेस के मुद्दे ! जानिए

निकाय चुनाव: कौन कौन से होंगे कांग्रेस के मुद्दे ! जानिए

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति ने अपने तरकश के तीर सजा लिए। कांग्रेस ने छह प्रमुख मुद्दों पर भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई है। पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार शाम प्रचार समिति के...

निकाय चुनाव: कौन कौन से होंगे कांग्रेस के मुद्दे ! जानिए
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनSat, 27 Oct 2018 04:11 PM
ऐप पर पढ़ें

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति ने अपने तरकश के तीर सजा लिए। कांग्रेस ने छह प्रमुख मुद्दों पर भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई है। पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार शाम प्रचार समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने रणनीति को अंतिम रूप दिया। बैठक में कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह, सचिव नवीन सिंह पयाल,महेश जोशी, राजेश चमोली, देवेंद्र बुटोला और आदर्श सूद शामिल रहे। समिति ने वर्ष 2014 में लोस चुनाव और वर्ष 2017 के विस चुनाव में भाजपा के वादों की समीक्षा की। शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए किए वादों को प्रमुखता उठाने का निर्णय किया गया। साथ ही महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को मुद्दा बनाने का निर्णय किया गया। बैठक के बाद कंडारी ने बताया कि भाजपा का एक भी चुनावी वादा सच्चा साबित नहीं हुआ। दून को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा था। एक मंत्री ने कहा गंगा को वर्ष 2018 तक स्वच्छ कर दिया जाएगा। अब दूसरे मंत्री कह रहे हैं कि 2022 तक ही गंगा स्वच्छ हो सकती है। 

कांग्रेस के मुद्दे
01.    स्मार्ट सिटी का खूब प्रचार किया पर कुछ किया क्यों नहीं?
02.    स्वच्छता अभियान को ढिंढोरा पीटा फिर हरतरफ गंदगी क्यों? 
03.    महंगाई घटाने का वादा किया फिर हर चीज महंगी कैसे हो रही है?
04.    नमामि गंगे अभियान में सिर्फ कोरी बातें-दावे ही क्यों किए?
05.    युवाओं को रोजगार देने का वादा किया फिर भी बेरोजगारी?
06.    डबल इंजन की सरकार और फिर भी विकास क्यों लाचार? 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें