ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडउत्तराखंड: कांग्रेस की सरकार को घेरने की तैयारी, जानिए मुद्दे

उत्तराखंड: कांग्रेस की सरकार को घेरने की तैयारी, जानिए मुद्दे

देहरादून से भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन का आगाज करते हुए कांग्रेस अब विधानसभावार सड़कों पर उतरने जा रही है। पार्टी गढ़वाल मंडल से इसकी शुरुआत जल्द ही करेगी। मंगलवार को राजीव भवन में मीडिया से बातचीत के...

उत्तराखंड: कांग्रेस की सरकार को घेरने की तैयारी, जानिए मुद्दे
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनWed, 17 Jul 2019 01:56 PM
ऐप पर पढ़ें

देहरादून से भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन का आगाज करते हुए कांग्रेस अब विधानसभावार सड़कों पर उतरने जा रही है। पार्टी गढ़वाल मंडल से इसकी शुरुआत जल्द ही करेगी। मंगलवार को राजीव भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि इन प्रदर्शनों में उत्तराखंड के साथ ही स्थानीय मुद्दों को भी उठाया जाएगा। प्रीतम सिंह ने कहा कि बाजपुर और श्रीनगर नगर निकायों के हालिया चुनाव में जनता ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वो भाजपा सरकार से दु:खी हो चुकी है। कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर हर क्षण उसके साथ रहकर संघर्ष करेगी। प्रीतम ने कहा, सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। शराब को सरकार घर-घर पहुंचा रही है। भ्रष्टाचार, अपराध और महंगाई भी चरम पर है। पहली बार उत्तराखंड में किसानों और कारोबारियों को खुदकुशी के लिए मजबूर होना पड़ा। हर बात के लिए भाजपा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को दोष दे रही है। मगर, आगे ऐसा नहीं चलने वाला।

 

ठोस पहल किए जाने तक आयोजन व्यर्थ
हिमालयी राज्यों के सम्मेलन को लेकर प्रीतम सिंह ने कहा कि जब तक उत्तराखंड के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जाए, तब तक ऐसे आयोजनों का मतलब नहीं। ग्रीन बोनस की बात कई साल से सुनी जा रही है, मगर यह अब तक नहीं मिल पाया है। नेताओं के विवादों पर प्रीतम ने कांग्रेस नेताओं को संयमित रखने की सलाह दी।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें