ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडकांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सोमवार से, जारी किया गया BJP का लेखा-जोखा

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सोमवार से, जारी किया गया BJP का लेखा-जोखा

कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय परिवर्तन यात्रा सोमवार को चकराता विधानसभा के हनोल मन्दिर से पूजा अर्चना के साथ शुरू होगी। रविवार सुबह राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने यात्रा का कार्यक्रम...

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सोमवार से, जारी किया गया BJP का लेखा-जोखा
देहरादून। हिन्दुस्तान टीमSun, 20 Jan 2019 03:59 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय परिवर्तन यात्रा सोमवार को चकराता विधानसभा के हनोल मन्दिर से पूजा अर्चना के साथ शुरू होगी। रविवार सुबह राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने यात्रा का कार्यक्रम जारी किया। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज का वृस्तृत परिपत्र भी जारी किया। इसमे केंद्र और राज सरकार की नीतियों को कठघरे में खड़ा किया गया है। प्रीतम ने बताया कि प्रथम चरण में हनोल से यात्रा शुरू होकर आराकोट, त्यूनी, जनपद उत्तरकाशी के मोरी, पुरोला, नौगांव, बडकोट, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी, जनपद टिहरी के लम्बगांव, घनसाली, नई टिहरी, चम्बा, नरेन्द्रनगर आदि विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। 25 जनवरी को  मुनिकीरेती जनसभा के साथ यात्रा के प्रथम चरण का समापन होगा। 

यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सभी विधानसभाओं में पद यात्रा, जनसम्पर्क एवं जनसभाओं के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में शुरू की गई विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही  भाजपा सरकारों की विफलताओं को किसान, मजदूर विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचायेंगे। इस दौरान पूर्व काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, अनुशासन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष गोदावरी थापली, महानगर अध्य्क्ष लालचंद शर्मा, प्रवक्ता गरिमा महरा दसोनी, सचिव गिरीश चंद्र पुनेड़ा, आईटी विभाग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह आदि भी मौजूद रहे।

अच्छी खबर: किसानों को दिया जायेगा ब्याज मुक्त पांच लाख का लोन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें