ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडविधानसभा सत्र:देहरादून से लेकर गैरसैंण तक कांग्रेस ने ‘विकास’ पर भाजपा सरकार को घेरने का जानिए क्या बनाया प्लान

विधानसभा सत्र:देहरादून से लेकर गैरसैंण तक कांग्रेस ने ‘विकास’ पर भाजपा सरकार को घेरने का जानिए क्या बनाया प्लान

विधानसभा सत्र के पहले दिन नौ दिसंबर को जहां कांग्रेस विधायक दून में सदन के भीतर सरकार को घेरेंगे, वहीं कांग्रेस संगठन गैरसैंण से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और...

विधानसभा सत्र:देहरादून से लेकर गैरसैंण तक कांग्रेस ने ‘विकास’ पर भाजपा सरकार को घेरने का जानिए क्या बनाया प्लान
विशेष संवाददाता, देहरादूनMon, 06 Dec 2021 02:28 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

विधानसभा सत्र के पहले दिन नौ दिसंबर को जहां कांग्रेस विधायक दून में सदन के भीतर सरकार को घेरेंगे, वहीं कांग्रेस संगठन गैरसैंण से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत गैरसैंण में वर्तमान सरकार द्वारा घोषित विकास कार्यों की तलाश करेंगे। सोमवार को राजीव भवन में मीडिया कर्मियों से बातचीत में गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पहले भी कहा था कि गैरसैंण में सत्र होने ने पर पहले ही दिन कांग्रेस जनता के सवालों को लेकर रैली निकालेगी।

अब गैरसैंण की ठंड से घबराकर प्रदेश सरकार ने सत्र को देहरादून में कराने का निर्णय किया है। लेकिन कांग्रेस को गैरसैंण की ठंड से डर नहीं लगता। गैरसैंण कांग्रेस के लिए जनभावनाओं के तीर्थ के समान है। इसलिए नौ दिसंबर को कांग्रेस नेता गैरसैंण में जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि गैरसैंण पर सरकार की कलई खुल चुकी है। कांग्रेस ने सुनियोजित तरीके से गैरसैंण में बुनियादी ढांचे के विकास की शुरूआत की थी। लेकिन भाजपा ने गैरसैंण के विकास के सभी प्रोजेक्ट को रोक दिया है। बकौल रावत, नौ दिसंबर को चाहे बारिश हो बर्फबारी, हम सभी कांग्रेसजन गैरसैंण जाकर सरकार को आइना दिखाने का काम करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें