ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडगणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के साथ कांग्रेस का चुनावी शंखनाथ, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में राहुल गांधी भी उत्तराखंड में आएंगे साथ

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के साथ कांग्रेस का चुनावी शंखनाथ, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में राहुल गांधी भी उत्तराखंड में आएंगे साथ

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण के साथ ही, पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो गया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी उत्तराखंड आएंगे।

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के साथ कांग्रेस का चुनावी शंखनाथ, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में राहुल गांधी भी उत्तराखंड में आएंगे साथ
Himanshu Kumar Lallदेहरादून, मुख्य संवाददाताThu, 26 Jan 2023 03:06 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण के साथ ही, पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो गया है। उक्त अभियान दो माह तक चलेगा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने उत्तराखंड दौरे पर जोशीमठ के साथ ही गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में भी भू घंसाव से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। 

गुरुवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ध्वजारोहण के साथ अभियान की शुरुआत की।  इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया गया। माहरा ने कहा कि जनता को कांग्रेस पार्टी से बहुत अपेक्षाएं हैं। देश की आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस ने देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता के लिए अनेकों बलिदान दिये हैं।

सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के इसी स्वर्णिम इतिहास और नीतियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समाज के सभी सम्प्रदायों को सद्भाव प्रदान करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत सरकार की नाकामी को प्रमुखता से उजागर किया जाएगा। कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दो माह तक चलने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत कर लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। भारत जोड़ो अभियान मुख्य रूप से सामाजिक परिवर्तन का अभियान था, जबकि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान सत्ता परिवर्तन का अभियान है।

सत्ताधारी दल, स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों पर हमला कर रहा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के घर - घर पर दस्तक देंगे।  इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, भारत जोड़ो यात्रा मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

कर्णप्रयाग भी जाएंगे राहुल गांधी
देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने उत्तराखंड दौरे पर जोशीमठ के साथ ही गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में भी भू घंसाव से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। बुधवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में करन माहरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने उत्तराखंड से संबंध रखने वाले कई दिग्गज सामाजिक कार्यकर्ताओं से जोशीमठ सहित अन्य जगह हो रहे भू धंसाव पर बात की।  माहरा ने बताया कि राहुल गांधी को कांग्रेस ने जोशीमठ का निमंत्रण दिया है, राहुल इसके साथ ही कर्णप्रयाग, गोपेश्वर सहित अन्य प्रभावित स्थानों पर भी जाएंगे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें