ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडसरकार पर आक्रामक हुई कांग्रेस, चार साल का सौंपेगी चार्जशीट 

सरकार पर आक्रामक हुई कांग्रेस, चार साल का सौंपेगी चार्जशीट 

प्रदेश की भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल पर कांग्रेस चार्जशीट तैयार कर जनता के बीच जाएगी। पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात की अध्यक्षता में चार्जशीट कमेटी का गठन किया गया है। सरकार के चार साल पूरे...

सरकार पर आक्रामक हुई कांग्रेस, चार साल का सौंपेगी चार्जशीट 
हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनSun, 10 Jan 2021 01:36 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश की भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल पर कांग्रेस चार्जशीट तैयार कर जनता के बीच जाएगी। पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात की अध्यक्षता में चार्जशीट कमेटी का गठन किया गया है। सरकार के चार साल पूरे होने के दिन मार्च में इसे जारी किया जाएगा। चुनावी रणनीति के तहत कांग्रेस मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान भी शुरू करने जा रही है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा ह्दयेश ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में यह ऐलान किया। तीनों नेताओं ने एक सुर में प्रदेश सरकार को विकास के हर मोर्च पर नाकाम और भ्रष्टतम सरकार ठहराया।

कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की आरोप अब विपक्ष ही नहीं बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक और नेता भी लगाने लगे हैं। हाईकोर्ट ने सीएम के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। बेहतर होता कि सीएम इस्तीफा देकर राजनीतिक शुचिता का उदाहरण पेश करते। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। विस चुनाव के दौरान बेरोजगारों और किसानों से किए वादे झूठे साबित हो चुके हैं। समाज का हर वर्ग परेशान है। जनता ने तय कर लिया है कि आगामी वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकना है।

अच्छी छवि वाले लोगों को लाएंगे कांग्रेस में: देवेंद्र यादव
वर्ष 2016 में कांग्रेस छोड़ गए नेताओं की वापसी पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इसका मानक तय होगा। जब समय आएगा तब केवल अच्छी छवि, अच्छे राजनीतिक ट्रेक रिकार्ड वाले के लोगों को ही लिया जाएगा। भले वो बागी हो या किसी अन्य दल का व्यक्ति। उन्होंने यह भी कि विभिन्न दलों के लोग विभिन्न माध्यमों से लगातार कांग्रेस के संपर्क में हैं।

कांग्रेस अकेले लड़ेगी विस चुनाव: प्रीतम सिंह
विधानसभा चुनाव बसपा या किसी अन्य दल के साथ मिलकर लड़ने से कांग्रेस ने दो टूक इंकार किया है। मीडिया द्वारा चुनावी गठबंधन पर सवाल पूछने पर प्रदेश प्रभारी असहज हो गए थे। उन्हेांने समय आने पर निर्णय लेने की बात कर सवाल का टालना चाहा, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हस्तक्षेप किया। प्रीतम ने दृढ़ता के साथ कहा कि, बिलकुल भी नहीं। कांग्रेस किसी के साथ समझौता कर चुनाव नहीं लडेगी। कांग्रेस अकेले ही चुनाव लडेगी।

आम आदमी पार्टी इवेट मैंनेजमेंट की पार्टी: कांग्रेस
आम आदमी पार्टी को लेकर कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने तीखे तंज कसे। प्रभारी ने कहा कि आप की उत्तराखंड के लिए कोई सोच नहीं है। कुछ इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों की सहायता से खुद को स्थापित करने की कोशिश करती है, लेकिन नाकाम रहती है। दिल्ली से बाहर कई राज्यों में आप ने इसी प्रकार प्रयास किया लेकिन फेल हुई। न आप की कोई सोच है और नहीं कोई संगठन। भ्रम फैलाकर जनता विश्वास नहीं जीता जा सकता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें