ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडकांग्रेस ने भाजपा दफ्तरों में प्रदर्शन करने का किया ऐलान ! जानिए वजह

कांग्रेस ने भाजपा दफ्तरों में प्रदर्शन करने का किया ऐलान ! जानिए वजह

भाजपा मुख्यालय में महिला कार्यकर्ता के साथ अभद्रता मामले को कांग्रेस ने बड़े राजनीतिक मुद्दे के रूप में तराशना शुरू कर दिया। सोमवार को कांग्रेस ने भाजपा के आरेापी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर...

कांग्रेस ने भाजपा दफ्तरों में प्रदर्शन करने का किया ऐलान ! जानिए वजह
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनTue, 06 Nov 2018 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा मुख्यालय में महिला कार्यकर्ता के साथ अभद्रता मामले को कांग्रेस ने बड़े राजनीतिक मुद्दे के रूप में तराशना शुरू कर दिया। सोमवार को कांग्रेस ने भाजपा के आरेापी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आठ नवंबर से आंदोलन की चेतावनी दे दी। आंदोलन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के दफ्तरों के बाहर गांधीवादी तरीके से विरेाध-प्रदर्शन करेंगे। राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा मुख्यालय में हुई अभद्रता की खबरें रोज मीडिया की सुर्खियां बन रही है। अब तक भाजपा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसके बाद भाजपा के महानगर अध्यक्ष की पीड़ित महिला के साथ बातचीत की ऑडियों में नैतिकता की सारी सीमाएं लांघ दी गई है। राजनीति से जुड़ी महिलाओं के चरित्र पर भाजपा के नेताओं ने प्रश्नचिह्न लगा दिया है। कार्रवाई के बजाए भाजपा नेता आंतरिक जांच करने की बात कह रहे हैं। यह हास्यास्पद है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अजय भट्ट तो राज्य के ऐसे सर्वशक्तिमान नेता हैं जो अपनी ही सरकार में किसी अपराधी के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमों को दूसरे दल की सरकार में भी महज एक चिट्ठी भर से वापस करवा देते हैं। ऐसे में उनकी खामोशी और भी गंभीर सवाल उठा रही है। इस मौके पर प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह, महेश जोशी, अनुजदत्त शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

यह बेहद संवेदनशील मामला हो चुका है। भाजपा को इस मामले में जवाब भी देना होगा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी। यदि दीवाली तक ऐसा न हुआ तो आठ नवंबर से कांग्रेस कार्यकर्ता गांधीवादी तरीके से सड़कों पर उतर आएंगे।  
सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें