मां के मोबाइल फोन छीनने पर बेटी ने लगाई फांसी, उत्तराखंड में 10वीं की छात्रा खौफनाक कदम
उत्तराखंड के किच्छा में मां द्वारा फोन छीनने पर 10वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में मां द्वारा फोन छीनने पर कथित तौर पर 10वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय मृतक किशोरी दसवीं की छात्रा थी और किच्छा के लालपुर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती थी। मां ने बताया कि शनिवार रात करीब ढाई बजे उनकी बेटी दूसरी मंजिल के कमरे में किसी से फोन पर बात कर रही थी। इस पर उन्होंने उसका फोन छीन लिया। इसके बाद वह नीचे आ गईं। इसी दौरान बेटी ने गुस्से में आकर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। यह देखकर उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहीं।
इसके बाद आनन-फानन में उन्होंने अपनी बहन और उसके बेटे को घर पर बुलाया। सभी ने मिलकर दरवाजे को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। जब वह कमरे में पहुंचे तो देखा कि अंदर बेटी चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटकी हुई थी। तत्काल उन सभी ने मिलकर उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
रोडवेज कंडक्टर की सल्फास खाने से मौत
वहीं, टनकपुर में रोडवेज के एक कंडक्टर ने सल्फास खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि बीते 7 अगस्त को घरेलू विवाद के बाद कंडक्टर ने सल्फास का सेवन किया था। चार दिन तक चले इलाज के बाद रविवार को उन्होंने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। टनकपुर के ग्राम ज्ञानखेड़ा निवासी संदीप खर्कवाल (28) की सात अगस्त को किसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। संदीप ने अपने कमरे में सल्फास खा लिया। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में रविवार को संदीप ने दम तोड़ दिया।
लेखक के बारे में
Praveen Sharmaप्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।
प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।
वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।
प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


