ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल गांधी को दी यह सलाह, कांग्रेस पर भी किया वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल गांधी को दी यह सलाह, कांग्रेस पर भी किया वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम धामी ने कहा कि राहुल बाबा को भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि भारत समझो यात्रा निकालने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल गांधी को दी यह सलाह, कांग्रेस पर भी किया वार
Himanshu Kumar Lallहरिद्वार, संवाददाताMon, 27 Feb 2023 01:53 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम धामी ने कहा कि राहुल बाबा को भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि भारत समझो यात्रा निकालने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने का परिणाम है कि राहुल बाबा कश्मीर में तिरंगा फहरा रहे हैं। कश्मीर में यात्रा कर रहे हैं। कहा कि पीएम मोदी ने उत्तराखंड के विकास के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह युग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कालखंड है। पीएम मोदी ओबीसी वर्ग के उत्थान का कार्य कर रहे हैं। भाजपा सरकार गरीब और पिछड़ों को समर्पित सरकार है। पीएम मोदी के शासन में लोगों को न्याय मिल रहा है। जनता के हितों के फैसलों में सबसे ज्यादा महत्व भाजपा सराकर में ओबीसी वर्ग को मिला है। ओबीसी वर्ग को शीर्ष स्थान पर स्थापित करने के लिए कार्य हो रहे है। यह बातें मुख्यमंत्री ने ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के प्रबुद्धजन सम्मेलन में कहीं।

रविवार को मुख्यमंत्री ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के ऑडिटोरियम हाल में ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान धामी ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए हो रहे कार्यों को गिनाया। धामी ने कहा कि ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आराक्षण नीट परीक्षा में देने का कार्य पीएम मोदी ने किया है। ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा पीएम मोदी ने दिया। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार विकास कार्य कर रही है।

पूर्व की सरकारें भी ओबीसी वर्ग की मांगों को पूरा कर सकती थीं, लेकिन 70 सालों में मांगें पूरी नहीं की गईं। मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने ओबीसी वर्ग की मांगों को पूरा किया है। मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केएल लक्ष्मण ने भाजपा सरकार की देश में ओबीसी समाज के लिये चल रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही ओबीसी समाज के उत्तराखंड में 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

इस मौके पर केंद्रीय सहकारी राज्य मंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राकेश गिरी, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, विधायक मदन कौशिक, अदेशचौहन, प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण सिंह, जिलाध्यक हरद्विार संदीप गोयल आदि मौजूद रहे।

सरकार के काम जनता तक ले जाएं: सीएम धामी ने ओबीसी मोर्चे के कार्यकर्ताओं, प्रतिनिधियों से भाजपा सरकार के कार्यों को जनता के बीच लेकर जाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद सभी वर्गों का विकास करने के कार्य पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ है।

यूनिफॉर्म सिविल कोड भी जल्द लागू होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक पूर्व सरकारों के समय से हो रहे हैं।   घपलों और घोटालों को बंद करने की शपथ हमने ली है। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। नकल विरोधी कानून बनाने का कार्य हमारी सरकार ने किया है। जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड भी लागू किया जाएगा।

परीक्षा टालना थी कांग्रेस की मंशा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लोगों को बरगलाने का काम कर रही है।  कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया। अब कांग्रेस विद्यार्थियों के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना लगाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस सीबीआई को कांग्रेस कोसती है उसी सीबीआई से कांग्रेस परीक्षा घोटालों की जांच कराने की मांग कर रही है। कांग्रेस की मंशा परीक्षा स्थगित कराना और विद्यार्थियों को सड़कों पर उतार कर प्रदर्शन कराना थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें