चार धाम यात्रा पर बड़ा अपडेट, बदरीनाथ-केदारनाथ धामों में जाने वाले यात्रियों की दूर हुई टेंशन

Apr 08, 2023 09:54 pm ISTHimanshu Kumar Lall बदरीनाथ, लाइव हिन्दुस्तान,
share

चार धाम-2023 यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों लिए बड़ा अपडेट आया है। यात्रा रूट पर तीन दिन बाद टेंशन खत्म हो गई है । यूपी, दिल्ली-NCR, एमपी, सहित देश-विदेश के तीर्थ यात्रियों की टेंशन दूर हो गई।

चार धाम यात्रा पर बड़ा अपडेट, बदरीनाथ-केदारनाथ धामों में जाने वाले यात्रियों की दूर हुई टेंशन

चार धाम-2023 यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों लिए बड़ा अपडेट आया है। यात्रा रूट पर तीन दिन बाद टेंशन खत्म हो गई है । यूपी, दिल्ली-NCR, एमपी,  सहित देश-विदेश के तीर्थ यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर  सिंह धामी सरकार के कड़े प्रयासों बाद नेशनल हाई वे (National Highway) तीन बाद बाद खुल गया है। बदरीनाथ-केदारनाथ पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सारी टेंशन दूर हो गई है।

बदरीनाथ हाईवे से मलबा हटाने के बाद सड़क को ठीक भी किया गया है ताकि तीर्थ यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशान न हो। चार धाम यात्रा रूट पर बदरीनाथ हाईवे पिछले तीन दिनों से हनुमान चट्टी के पास बाधित था। लेकिन, आज शनिवार को हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है।

तीन दिनों से बदरीनाथ महायोजना की सामग्री ले जा रहे ट्रक भी बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। हनुमान चट्टी से आगे बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य चल रहा है। हनुमान चट्टी से करीब दो किलोमीटर आगे चट्टानी भाग की कटिंग की जा रही है, जिससे यहां मार्ग संकरा हो गया है।

मालूम हो कि पांच अप्रैल को कटिंग के दौरान चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया था। जिससे यहां वाहनों की आवाजाही थम गई थी। हाईवे बाधित होने की वजह से तीर्थ यात्रा की तैयारियां भी धीमी पड़ गई थी। बीआरओ की मशीनों की तीन दिनों की मशक्कत के बाद शनिवार को हाईवे को गाड़ियों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

यहां अभी भी हाईवे किनारे बोल्डर अटके हुए हैं। जिन्हें हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है। प्रशासन का दावा है कि बदरीनाथ चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे को पूरी तरह से ठीक कर दिया जाएगा। हाईवे पर ट्रैफिक जाम के झाम से तीर्थ यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
 

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग बर्फ काटकर खोला, आवाजाही शुरू 
चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले केदारनाथ पैदल रूट पर भी आवाजाही शुरू हो गई है। प्रशासन की टीमों ने कड़ी मशक्कत से पैदल रूट बनाया है। पैदल रूट पर जमी बर्फ को काट-काटकर आवाजाही के लिए तैयार किया है। मालूम हो कि पिछले हफ्ते खराब मौसम की वजह से केदारनाथ धाम,और आसपासके इलाकों में बर्फबारी भी हुई थी। 

चारों धामों के खुलने की यह है तारीख
चार धाम यात्रा-2023 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चार धाम यात्रा के लिए सरकार की ओर से तैयारियों पूरी जोरों पर चल रहीं है। गंगोत्री, और यमुनोत्री धामों के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि, बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को तीर्थ यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खोले जाएंगे।

बदरीनाथ यात्रा के स्वागत के लिए जोशीमठ तैयार: सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ शहर अब धीरे-धीरे मुख्य धारा में आने लगा है। बदरीनाथ धाम को आने वाले तीर्थ यात्रियों के स्वागत के लिए यहां के लोग एवं कारोबारी तैयार हैं। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उनकी सरकार कई योजनायें बना रही है। सीएम ने कहा कि शुरुआती दिनों में जोशीमठ को लेकर जो भय का माहोल बन गया था वह अब सामान्य हो गया है व सरकार इस दिशा में प्रयासरत है। 

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।