ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडभाजपा को लग सकता है झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित तीन नेता थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

भाजपा को लग सकता है झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित तीन नेता थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 से पहले सियासी भूचाल भी शुरू हो गया है। कांग्रेस को कई झटके लगने के बाद आज भाजपा को भी झटका लग सकता है। सूत्राें की मानें तो कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य...

भाजपा को लग सकता है झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित तीन नेता थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ
लाइव हिन्दुस्तान, देहरादूनMon, 11 Oct 2021 11:36 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 से पहले सियासी भूचाल भी शुरू हो गया है। कांग्रेस को कई झटके लगने के बाद आज भाजपा को भी झटका लग सकता है। सूत्राें की मानें तो कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित संजीव आर्य व रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ नई दिल्ली में आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। हालांकि, किसी भी राजनैतिक दल ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों की मानें तो भाजपा को झटका लगना लगभग तय माना जा रहा है। 

कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम के संकेत देने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, सुबह 11 बजे दिल्ली में एआईसीसी में भाजपा नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की विधिवत घोषणा की जा सकती है। राष्ट्रीय महामंत्री-संगठन केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में प्रस्तावित प्रेस कांफ्रेस में इसका विधिवत ऐलान होगा। पूर्व सीएम और कांग्रेस चुनाव अभियान अध्यक्ष हरीश रावत भी इस वक्त दिल्ली में है। 

आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा ने कांग्रेस में सेंध लगाई है। विगत दिनों पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा का दामन लिया था। राजकुमार 2007 में सहसपुर सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे। 2012 में निर्दलीय चुनाव लड़े लेकिन उनको हार का मुंह देखना पड़ा था। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मालचंद ने राजकुमार को हराया था और वह दूसरे नंबर पर रहे थे। लेकि, 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में राजकुमार कांग्रेस के टिकट पर पुरोला सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 

आपको बता दें कि इससे पहले उक्रांद नेता व धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उत्तराखंड में एक निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल हो गए। टिहरी जिले की विधानसभा धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार बुधवार को  दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया। 2017 में उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे प्रीतम सिंह पंवार ने बाजी मारी थी। लेकिन अब चुनाव से पहले वो फिर भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें