ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडउत्तराखंड : मार्च में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

उत्तराखंड : मार्च में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत कैबिनेट में खाली चल रहे तीन पद जल्द भरे जा सकते हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच एक दौर की चर्चा हो चुकी है। माना...

उत्तराखंड : मार्च में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनSat, 22 Feb 2020 12:16 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत कैबिनेट में खाली चल रहे तीन पद जल्द भरे जा सकते हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच एक दौर की चर्चा हो चुकी है। माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सिग्नल के बाद ही मुख्यमंत्री मंत्रियों के नाम का ऐलान करेंगे।  शुक्रवार पूर्वाह्न त्रिवेंद्र ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की। दोनों नेताओं में मंत्रिमंडल के संभावित दावेदारों के नाम पर चर्चा हुई। दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होने से फिलहाल किसी के नाम पर सहमति नहीं बनी, लेकिन हाईकमान भी अब जल्द कैबिनेट विस्तार के पक्ष में है। 

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अभी सामान्य चर्चा हुई है। निकट भविष्य में मंत्रिमंडल का विस्तार होना  ही है। केंद्रीय नेतृत्व के हरी झंडी के बाद ही फैसला लिया जाएगा।
त्रिवेंद्र रावत, मुख्यमंत्री 

शाह के साथ भी चर्चा करेंगे सीएम
मुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री शाह से भी इस बारे में चर्चा करेंगे। उन्हें शुक्रवार को ही दिल्ली से वापस देहरादून लौटना था, लेकिन शाह से भेंट न होने की वजह से उनका कार्यक्रम टल गया। अब वे शनिवार को दिल्ली से लौटेंगे। सूत्रों का कहना है कि यदि सीएम की शाह से इस मुद्दे पर चर्चा हो गई तो राज्य सरकार के तीन साल के मौके या फिर होली पर मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में तीन रिक्त पदों के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। लेकिन यह तय है कि मंत्रिमंडल में दो विधायक कुमाऊं मंडल के एडजस्ट किए जाएंगे। गढ़वाल मंडल के एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत में भी सीएम ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर निश्चित रूप से चर्चा हुई है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें