ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडराहत: चारधाम यात्रा-2019 का बस किराया नहीं बढ़ेगा

राहत: चारधाम यात्रा-2019 का बस किराया नहीं बढ़ेगा

इस बार चारधाम यात्रा का किराया नहीं बढ़ेगा। प्रति यात्री किराया पूर्व की भांति यथावत रहेगा। यह निर्णय यात्रा संचालित करने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने लिया है। मंगलवार को संयुक्त...

राहत: चारधाम यात्रा-2019 का बस किराया नहीं बढ़ेगा
लाइव हिन्दुस्तान टीम, ऋषिकेश Wed, 06 Mar 2019 01:37 PM
ऐप पर पढ़ें

इस बार चारधाम यात्रा का किराया नहीं बढ़ेगा। प्रति यात्री किराया पूर्व की भांति यथावत रहेगा। यह निर्णय यात्रा संचालित करने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने लिया है। मंगलवार को संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर स्थित होटल दिग्विजय में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने बैठक की। इसमें समिति के अधीन नौ परिवहन कंपनियों के पदाधिकारी शामिल हुए। तीर्थयात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा, वाहनों के रखरखाव आदि व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया। यात्रा के सफल संचालन के लिए परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों ने अहम सुझाव भी दिए। रोटेशन समिति के प्रशासनिक अधिकारी बृजभानू गिरी ने बताया कि समिति की नई कार्यकारिणी गठन के लिए बैठक 12 मार्च को होगी। मौके पर जीत सिंह पटवाल, प्रीतम सिंह, मनोज ध्यानी, संजय शास्त्री, कृष्णा पंत, द्वारिका प्रसाद कोठारी, भूपाल नेगी, सुधीर राय, नवीन रमोला, बलवीर सिंह रौतेला, विजयपाल धनै, चंदन पंवार, मनोहर रौतेला, मदन कोठारी मौजूद थे। 

ऋषिकेश से चारधाम यात्रा किराया 2019
        किराया वाहन श्रेणी  
यात्रा           थ्री बाई टू       टू बाई टू साधारण    थ्रीबाई टू पुशबैक   टू बाई टू पुशबैक

एक धाम     1330 रुपये    1460 रुपये             2020 रुपये         2220 रुपये
दो धाम       1810 रुपये     1990 रुपये            2750 रुपये         3030 रुपये
तीन धाम     2560 रुपये    2820 रुपये            3890 रुपये         4280 रुपये
चार धाम      3170 रुपये    3490 रुपये            4820 रुपये         5300 रुपये
(नोट-उपरोक्त किराया प्रति यात्री है। आंकड़ों का स्रोत संयुक्त यात्रा रोटेशन व्यवस्था समिति)  
 
 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें