ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडबुली बाई एप केस : सर्विलांस के जरिए युवती तक पहुंची महाराष्ट्र पुलिस

बुली बाई एप केस : सर्विलांस के जरिए युवती तक पहुंची महाराष्ट्र पुलिस

बुली बाई एप मामले में जब महाराष्ट्र पुलिस ने रुद्रपुर की एक युवती को गिरफ्तार किया तो पता चला कि गिरफ्तार युवती एप से जुड़े तीन अकाउंट को हैंडल कर रही थी। इसी के आधार पर ग्रुप एडमिन के अलावा गिरफ्तार...

बुली बाई एप केस : सर्विलांस के जरिए युवती तक पहुंची महाराष्ट्र पुलिस
संवाददाता, रुद्रपुरTue, 04 Jan 2022 09:11 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बुली बाई एप मामले में जब महाराष्ट्र पुलिस ने रुद्रपुर की एक युवती को गिरफ्तार किया तो पता चला कि गिरफ्तार युवती एप से जुड़े तीन अकाउंट को हैंडल कर रही थी। इसी के आधार पर ग्रुप एडमिन के अलावा गिरफ्तार युवती को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, इस एप से देश-विदेश के शिक्षित युवा जुड़े हैं और एप के जरिए विशेष समुदाय की महिलाओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करते हैं। मामला उस वक्त ज्यादा बिगड़ा गया। जब इसी एप के माध्यम से धार्मिक उन्माद फैलाने की भी कोशिश की गई। इसके बाद महाराष्ट्र में स्थिति तनावपूर्ण होने लगी और स्थानीय लोगों ने भी इसकी शिकायत मुंबई पुलिस के साइबर सेल से की।

मामला चर्चित होने के बाद महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी। जांच की भनक लगते ही अन्य सदस्यों ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिए थे, लेकिन रुद्रपुर में आदर्श कॉलोनी की रहने वाली आरोपी 18 वर्षीय युवती श्वेता सिंह का मोबाइल ऑन था। जिसके आधार पर महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने सर्विलांस के माध्यम से आरोपी युवती को रुद्रपुर आकर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एप से नेपाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, बेंगलुरु के अलावा कई प्रदेशों के शिक्षित युवा जुड़े हुए हैं। इसी जांच के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी युवती श्वेता सिंह के सह आरोपी बेंगलुरु के 21 वर्षीय इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार को भी गिरफ्तार किया था।

सोशल साइट पर हुई श्वेता-विशाल की दोस्ती
महाराष्ट्र पुलिस द्वारा बुली-बाई एप मामले में मुख्य आरोपी श्वेता सिंह और सह आरोपी विशाल को माना गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विशाल इंजीनियरिग का छात्र है और फेसबुक और इंस्टाग्राम से ही दोनों एक-दूसरे के दोस्त भी बने हैं। यही वजह है कि मामले सामने आने पर सबसे पहले महाराष्ट्र पुलिस ने विशाल की गिरफ्तारी की थी और पूछताछ में सबसे पहला नाम रुद्रपुर की युवती श्वेता सिंह का सामने आया। जब पुलिस ने बारीकी से जांच की। पता चला आरोपी युवती बुली बाई एप पर ज्यादा सक्रिय थी। सोशल साइट्स पर दोनों आरोपियों की दोस्ती होने के बाद लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहे। जिसकी पुष्टि सीडीआर और सोशल साइटस से महाराष्ट्र पुलिस ने कर ली थी। 

इन धाराओं में हुआ है मुकदमा दर्ज
महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पहले अपने स्तर से जांच की थी और शिकायतों और चर्चित मामला होने के बाद बीती एक जनवरी को अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। महाराष्ट्र पुलिस ने आईपीसी की धारा 354डी, 509, 500, 153ए, 295ए, 153 बी और आईटी एक्ट की धारा 65 से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। बाद में महाराष्ट्र न्यायालय के सख्त आदेश के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने बुली बाई एप से जुड़े आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें