ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडविधानसभा चुनाव:70 सीटों पर चुनाव लड़ने को बीएसपी ने जानें क्या बनाया प्लान 

विधानसभा चुनाव:70 सीटों पर चुनाव लड़ने को बीएसपी ने जानें क्या बनाया प्लान 

बसपा के प्रदेश प्रभारी डॉ.मेघराज सिंह ने विस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से तैयार रहने का आह्वान किया है। यहां हुई बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। चम्पावत में शनिवार...

विधानसभा चुनाव:70 सीटों पर चुनाव लड़ने को बीएसपी ने जानें क्या बनाया प्लान 
संवाददाता, चंपावत Sat, 04 Dec 2021 04:52 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बसपा के प्रदेश प्रभारी डॉ.मेघराज सिंह ने विस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से तैयार रहने का आह्वान किया है। यहां हुई बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। चम्पावत में शनिवार को बसपा प्रदेश प्रभारी डॉ.मेघराज सिंह और प्रदेश महासचिव बीआर धौनी ने विस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा की।

उन्होंने कहा कि बसपा सर्वजन को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। जबकि कांग्रेस और बीजेपी जाति और धर्म की राजनीति करती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन हित में कार्य करने की अपील की। कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी आगामी विस चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। प्रदेश महासचिव बीआर धौनी ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस और बीजेपी की नाकामियां घर घर तक पहुंचाने को कहा। बैठक में प्रदेश सचिव शिव गणेश, जिला प्रभारी राकेश वर्मा, अबरार अहमद, पूरन चंद्र, सुरेश सिंह, रमेश कोहली, भीम सिंह महर आदि मौजूद रहे।

सभी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा
बसपा के प्रदेश प्रभारी डॉ.मेघराज सिंह ने कहा कि पार्टी सूबे के सभी 70 विस सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पत्रकार वार्ता में कहा कि इस माह के अंत तक सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर बारी बारी से जनता को छलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, अराजकता, महिला व दलित उत्पीड़न आदि मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। कहा कि आगामी चुनाव में बसपा शानदार प्रदर्शन करेगी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें