ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडदेहरादून: मेरठ के भाजपा नेता का भाई दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार

देहरादून: मेरठ के भाजपा नेता का भाई दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार

पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मेरठ के भाजपा नेता के भाई को गिरफ्तार किया है। देहरादून के प्रेमनगर थाने में भाजपा नेता के भाई के खिलाफ पोक्सो अधिनियम और दुराचार की धाराओं में पिछले महीने...

देहरादून: मेरठ के भाजपा नेता का भाई दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार
देहरादून, हमारे संवाददाताFri, 24 Aug 2018 09:19 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मेरठ के भाजपा नेता के भाई को गिरफ्तार किया है। देहरादून के प्रेमनगर थाने में भाजपा नेता के भाई के खिलाफ पोक्सो अधिनियम और दुराचार की धाराओं में पिछले महीने मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि 27 जुलाई को प्रमोद सोम पुत्र देव सिंह निवासी श्रद्धापुरी फेस वन सेक्टर 3/255 थाना कंकरखेड़ा मेरठ के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के साथ ही दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रमोद सोम पर आरोप है कि उसने पहले लड़की से दोस्ती की और फिर झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी मेरठ में ट्रेडिंग का काम करता है। उसका दून आना-जाना रहता है। 

पीड़िता का आरोप है कि उस पर आरोपी लगातार दबाव बनाता रहा कि वह शिकायत न करे और इसके लिए जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के साथ जब यह घटना हुई तब वह नाबालिग थी और दून में ही अलग-अलग होटलों में उससे दुष्कर्म किया गया। पुलिस के मुकदमा दर्ज करने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को मेडिकल के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

साजिश के तहत फंसाया गया
मेरठ। देहरादून में गिरफ्तार किए गये प्रमोद सोम की पत्नी शैलजा सोम ने कहा है कि उनके पति को साजिश के तहत फंसाया गया है। उनका कहना है कि उनके प्रति प्रमोद का देहरादून के ही एक शख्स से लेन-देन को लेकर विवाद है। कुछ समय पूर्व तक दोनों साथ में ही प्रोपर्टी का काम करते थे। जिस पर प्रमोद करीब 1.20 लाख रुपये बकाया था। इसे लेकर ही विवाद था। इसी विवाद में उनके पति को फंसाया गया है। क्योंकि जिस युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है, वह उक्त शख्स की रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज करने का पता भी गुरुवार को कोर्ट के नोटिस मिलने के बाद पता चला। इस नोटिस के बाद ही प्रमोद देहरादून गए थे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह साजिश है और उनके परिवार को बदनाम किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें