Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Bollywood actor Akshay Kumar will be brand ambassador of Uttarakhand agrees to proposal of CM Pushkar Singh Dhami
बाॅलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार होंगे उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर, सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रस्ताव पर हामी

बाॅलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार होंगे उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर, सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रस्ताव पर हामी

संक्षेप:

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर होंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मिलने पहुंचे अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव दिया...

Feb 07, 2022 10:32 am ISTHimanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून,
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर होंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मिलने पहुंचे अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव दिया गया, जिस पर उन्होंने हामी भर दी। अक्षय कुमार ने भविष्य में उत्तराखंड में ही घर बनाने की इच्छा भी जताई। 31 साल के फिल्मी कैरियर में उत्तराखंड को बहुत ही खूबसूरत बताया। अक्षय उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता से बहुत ही ज्यादा प्रभावित हैं। नाश्ते की टेबल पर दोनों के बीच उत्तराखंड के युवाओं पर्यटन और अन्य विषयों पर विस्तार से हुई वार्ता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अक्षय कुमार उत्तराखंड में आजकल अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन बन रही साउथ फिल्म ‘रत्सासन’ के रीमेक की शूटिंग मसूरी, धनोल्टी सहित कई लोकेशन में हो रही है। मसूरी में मंगलवार को पहले शूटिंग बार्लोगंज स्थित ओकग्रोव स्कूल में हुई थी। फिर सेंट जॉर्ज स्कूल के गेट पर फिल्म का एक दृश्य शूट किया गया था। फिल्म की शूटिंग और अक्षय कुमार की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस और फिल्म यूनिट के लोगों ने लोगों को वहां से हटाया। बड़ी संख्या में अक्षय कुमार के फैन उनसे मिलने मसूरी भी पहुंचे थे, लेकिन अक्षय ने सभी से दूरी बनाई हुई थी। 

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।