ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडभाजपा को 30 तक मिल जाएगा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा को 30 तक मिल जाएगा प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड भाजपा को 30 दिसंबर तक नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए केंद्रीय और प्रदेश संगठन स्तर पर कवायद तेज हो चुकी है। 20 दिसंबर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम सहस्र बुद्धे देहरादून पहुंचकर संगठन और...

भाजपा को 30 तक मिल जाएगा प्रदेश अध्यक्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीम, हल्द्वानी Tue, 17 Dec 2019 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड भाजपा को 30 दिसंबर तक नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए केंद्रीय और प्रदेश संगठन स्तर पर कवायद तेज हो चुकी है। 20 दिसंबर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम सहस्र बुद्धे देहरादून पहुंचकर संगठन और संघ नेताओं से इस संबंध में बातचीत करेंगे।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर एमपी के पूर्व सीएम शिवराज चौहान पर्यवेक्षक और अर्जुन राम मेघवाल को सह पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा संगठन ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहस्रबुद्धे को पार्टी संगठन और संघ के बीच आम राय बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सहस्रबुद्धे 20 दिसंबर को दून पहुंच कर पार्टी के आंतरिक संगठन पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। 

मंत्री-विधायकों के साथ संगठन के दिग्गज भी होड़ में : पार्टी सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर सांसद अजय भट्ट के बाद जिम्मेदारी संभालने के लिए प्रदेश के कई मंत्री, विधायकों के अलावा संगठन के दिग्गजों की भी निगाह है। सभी पार्टी पदाधिकारियों से खुद के समर्थन और कार्यकर्ताओं में गहरी पैठ का हवाला देकर नाम बढ़ाने में जुटे हैं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें