ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडकांग्रेस का आंदोलन सिर्फ शिगूफा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत

कांग्रेस का आंदोलन सिर्फ शिगूफा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस का सरकार के खिलाफ आंदोलन के ऐलान को सिर्फ शिगूफा करार दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस अंदरूनी लड़ाई से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख...

कांग्रेस का आंदोलन सिर्फ शिगूफा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  बंशीधर भगत
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनMon, 17 Feb 2020 01:01 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस का सरकार के खिलाफ आंदोलन के ऐलान को सिर्फ शिगूफा करार दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस अंदरूनी लड़ाई से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस गहरे संकट में है और पार्टी की अंदरूनी लड़ाई भी खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता आंदोलन की बात कह रहे हैं तो कोई यात्रा निकालने की बात करते हैं। बीते दिनों हरीश रावत के बयान पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता तो यह कहते हैं कि वह प्रदेश कांग्रेस से निलंबित सिपाही हैं और इसलिए असम जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई की जो बात कह रही है तो आज हर जरूरी वस्तु उपलब्ध होने के साथ उचित दाम पर भी मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय कारणों की वजह से रसोई गैस कुछ महंगी हुई है, मगर कांग्रेस के कार्यकाल के समय तो सिलेंडर के दाम 900 रुपये से ज्यादा हो गए थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रसोई गैस के दाम कम करने की कोशिश कर रही है।

सरकार ने रोकी कालाबाजारी: डॉ. भसीन ने आगे कहा कि कुछ वजहों से महंगा हुआ प्याज अब लगभग सामान्य कीमत पर आ गया है। आज किसी चीज की न तो कमी है और न कालाबाजारी हो रही है। लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल में तो जमकर कालाबाजारी का प्रचलन था। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए भाजपा सरकार कोशिश कर रही है और स्वरोजगार के अवसर भी मुहैया करा रही है।


विपक्ष का आंदोलन करने का कर्तव्य बनता भी है। मगर विपक्ष जिन मुद्दों को लेकर आंदोलन करने का ऐलान कर रहा है पहले उनकी सही तरीके से पड़ताल तो कर ले। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर अच्छा काम कर रही है। विपक्ष यूं ही हाथ-पैर मारने की कोशिश में लगा हुआ है।
बंशीधर भगत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें