ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडप्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जोरदार स्वागत, देखें VIDEO

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जोरदार स्वागत, देखें VIDEO

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का भाजपाइयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह भाजपाई जुलूस की शक्ल में सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस पहुंचे जहां पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित...

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जोरदार स्वागत, देखें VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम, काशीपुर Sat, 01 Feb 2020 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का भाजपाइयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह भाजपाई जुलूस की शक्ल में सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस पहुंचे जहां पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कहा कि कार्यकर्ता संगठन की नब्ज है और वह इस नब्ज को कभी रुकने नही देंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट कर मिशन 2022 के लिए  तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक बार फिर से डबल इंजिन की सरकार होगी। वहीं समाज कल्याण मंत्री व क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके साथ समस्त उत्तराखंड वासियों को बंशीधर भगत के अनुभव पर पूरा भरोसा है कि वह अपने अनुभव से पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, पूर्व सांसद बलराज पासी, दर्जा मंत्री राजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, मेजर सिंह, खीम सिंह दानू आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें