ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडभाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा का दून में भव्य स्वागत

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा का दून में भव्य स्वागत

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा का देहरादून में भव्य स्वागत हुआ। रिस्पना पुल, फव्वारा चौक, चंचल चौक समेत कई स्थानों पर भाजपाईयों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। महिला मोर्चा की...

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा का दून में भव्य स्वागत
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनFri, 15 Nov 2019 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा का देहरादून में भव्य स्वागत हुआ। रिस्पना पुल, फव्वारा चौक, चंचल चौक समेत कई स्थानों पर भाजपाईयों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। महिला मोर्चा की महिलाओं केसरिया पगड़ी बांधकर स्कूटर रैली निकाली। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। 

शुक्रवार को सुबह कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीएम त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, बीस सूत्रीय कार्यक्रम और कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बसंल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, जिलाध्यक्ष सहदेव सिंह पुंडीर, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के साथ रिस्पना पुल पर पहुंचे। यहां स्वागत के लिए पुल पर मंच सजा रखा था। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और धर्मपुर विधायक विनोद चमोली की अगुवाई में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल मालाओं में स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम करीब 15 मिनट तक चला। महानगर युवा मोर्चा ने चंचल चौक पर आतिशबाजी की और फूल मालाओं से जेपी नड्डा का स्वागत किया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, महामंत्री राजेश रावत, राज्यमंत्री जितेंद्र रावत मोनी, दीपक अग्रवाल, रोहित चौहान, वासुदेव, वरुण वालिया, कृष्णा राठौर, मोहित धमीजा, अनिल नौटियाल, अखिलेश भारती, चेतन जग्गी शामिल रहे। महानगर महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने केसरिया पगड़ी पहनकर रिस्पना पुल से  बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय तक स्कूटर रैली निकाली। इधर, फव्वारा चौक पर राजपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में हरीश डोरा, सुनील शर्मा, विजय थापा, उमा नरेश तिवारी, विशाल गुप्ता, राजीव शर्मा, महेश गुप्ता, विपिन खंडूरी, अजय तिवारी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें