ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड लव जेहाद के बदले लव क्रांति करेंगे बीजेपी विधायक संजय गुप्ता, कहा- 500 युवाओं की सेना तैयार

लव जेहाद के बदले लव क्रांति करेंगे बीजेपी विधायक संजय गुप्ता, कहा- 500 युवाओं की सेना तैयार

भाजपा विधायक संजय गुता ने लव जेहाद के बदले लव क्रांति अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पांच सौ युवाओं की सेना तैयार कर ली गई है। इसी माह लक्सर में हिन्दू महा पंचायत के बाद...

 लव जेहाद के बदले लव क्रांति करेंगे बीजेपी विधायक संजय गुप्ता, कहा- 500 युवाओं की सेना तैयार
लक्सर (हरिद्वार)। हमारे संवाददाताWed, 03 Oct 2018 08:52 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा विधायक संजय गुता ने लव जेहाद के बदले लव क्रांति अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पांच सौ युवाओं की सेना तैयार कर ली गई है। इसी माह लक्सर में हिन्दू महा पंचायत के बाद अभियान शुरू होगा।

लक्सर देहात मंडल में भाजपा की ग्राम स्वराज यात्रा के दौरान उन्होंने केहड़ा गांव में यह बात कही। उन्होंने समुदाय विशेष पर लव जेहाद के तहत हिन्दू लड़कियों को फंसाकर उनसे शादी करने का ढोंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस सामना करने के लिए वे लक्सर से लव क्रांति अभियान शुरू करेंगे। कहा कि लक्सर में हिन्दू महा पंचायत के लिए पांच सौ युवाओं की सेना तैयार कर दी गई है। यही युवा लव क्रांति अभियान की शुरूआत करेंगे। इस दौरान उनके साथ मौजूद भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि राफेल का सौदा कांग्रेस सरकार के समय में तय हुआ था लेकिन कांग्रेस नेता विक्रेता कंपनी से कमीशन तय करने में लगे रहे। इसी वजह से दस साल तक सौदे को रोककर रखा गया।  

इस मौके पर राज सिंह, विनय गुप्ता, तेजूराम प्रधान, समय सिंह, महेंद्र धीमान, अंबरीष गर्ग, विपुल बंसल, मोहित वर्मा, डॉ. अजय गुप्ता, संदीप, पृथ्वी सिंह, श्रवण चौहान, धर्मेंद्र, संजीव, अशोक, योगेंद्र, अरविंद शर्मा, मुकेश धीमान, सूरजपाल, राजकुमार, दिग्विजय पसरीचा, आयुष, निखिल, हिमांशु, धर्मवीर, आशु आदि मौजूद रहे।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें