ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडपार्षद का दून नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान, जानिए कारण

पार्षद का दून नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान, जानिए कारण

शिवाजी मार्ग में सफाई व्यवस्था में कमियों को समेत अन्य समस्याओं को लेकर क्षेत्र से भाजपा पार्षद विशाल कुमार ने अपने नगर निगम बोर्ड के खिलाफ धरना देने की तैयारी की। लेकिन बाद में मेयर सुनील उनियाल...

पार्षद का दून नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान, जानिए कारण
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनSat, 20 Apr 2019 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

शिवाजी मार्ग में सफाई व्यवस्था में कमियों को समेत अन्य समस्याओं को लेकर क्षेत्र से भाजपा पार्षद विशाल कुमार ने अपने नगर निगम बोर्ड के खिलाफ धरना देने की तैयारी की। लेकिन बाद में मेयर सुनील उनियाल गामा से मिलकर मिले आश्वासन के  बाद धरना, प्रदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।  शिवाजी मार्ग वार्ड से पार्षद विशाल कुमार ने शनिवार को नगर निगम में प्रदर्शन करने का कार्यक्रम बनाया था। साथ ही मूंडन करने के साथ ही धरना देना था। लेकिन बाद में पार्षद ने उक्त कार्यक्रम स्थगित कर दिया। पार्षद अकेले नगर निगम आए और मेयर से मिले। पार्षद ने बताया कि  वार्ड की सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं है। घर घर से कूड़ा उठान का काम भी नहीं होता है। इसके अलावा शिवाजी मार्ग में  एलईडी स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगाई जा रही है।  बताया कि उनके क्षेत्र की समस्या स्थानीय विधायक को बता दी है। पूर्व में नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय को ज्ञापन दिया था। लेकिन  15 दिन बीत जाने के बाद भी समस्याओं पर  कार्रवाई नहीं की गई। मेयर सुनील उनियाल गामा ने उन्हें  आश्वासन दिया कि उनके क्षेत्र की समस्याओं का समाधान जल्द ही कर दिया जाएगा। मेयर से मिले आश्वासन के बाद पार्षद ने अपना धरना व मुंडन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। उधर पार्षद विशाल ने क्षेत्र में कूड़े के ढ़ेर का वीडियो बनवाकर उसे सोशल मीडिया में खूब शेयर किया।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें