ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडLok Sabha Election 2019: भाजपा ने विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किए

Lok Sabha Election 2019: भाजपा ने विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किए

आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधानसभावार संयोजकों व प्रभारियों की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष ने त्रिलोक सिंह रावत को भाजपा जिला उपाध्यक्ष तथा रेखा राणा को महिला मोर्चा जिला...

Lok Sabha Election 2019: भाजपा ने विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किए
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई टिहरी Fri, 15 Mar 2019 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधानसभावार संयोजकों व प्रभारियों की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष ने त्रिलोक सिंह रावत को भाजपा जिला उपाध्यक्ष तथा रेखा राणा को महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी का अध्यक्ष बनाया है। बताया कि आगामी 17 मार्च को जिला मुख्यालय में युवा मोर्चा तथा 18 मार्च को महिला मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बुधवार को नई टिहरी स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने लोस चुनाव के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में संयोजक व प्रभारी बनाए गए हैं। संयोजक मंडल में धूम सिंह जखेड़ी घनसाली, जगदंबा प्रसाद बेलवाल टिहरी, रमेश रावत व परमवीर पंवार प्रतापनगर, मदन सिंह रावत व राजेंद्र भंडारी नरेंद्रनगर, रघुवीर पंवार देवप्रयाग तथा धनोल्टी में कुंवर सिंह पंवार व श्याम सिंह पंवार शामिल हैं। 

जबकि विनोद बिष्ट को घनसाली, नत्थी सिंह नेगी टिहरी, विनोद रतूड़ी प्रतापनगर, दिनेश डोभाल नरेंद्रनगर, जयवीर मियां देवप्रयाग तथा गोविंद रावत को धनोल्टी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा 41 महिलाओं को महिला कार्यकारिणी में पदाधिकारी व सदस्य बनाया गया है।  भाजपा चुनाव जीतने को बना रही रणनीति: पौड़ी। आचार संहिता लगने के बाद से पौड़ी भाजपा कार्यालय में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रणनीति बनाने में जुटे हुए है। कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को लेकर उत्साहित बने हुए है। गुरुवार को भी पौड़ी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुटे रहे। गुरुवार को पार्टी कार्यालय में शक्ति केंद्र, संयोजक, सहसंयोजकों के साथ चुनाव को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर जानकारी जुटाते रहे। इस दौरान प्रचार-प्रसार करने को लेकर रणनीति बनती रही। आगामी होने वाले सम्मेलन और अन्य कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होती रही। नगराध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर राजकुमार पोरी, शशि रतूड़ी, राकेश रूडोला, सुरेंद्र जुगरान, दिगंबर नेगी, अनिल रावत, कमलकिशोर, सुरेश भट्ट, मदनमोहन शर्मा, अनिल कुमार, सुषमा रावत, लक्ष्मण नेगी, आलम सिंह, शैलेंद्र नौटियाल, नरेंद्र रावत, दीपक रावत आदि शामिल रहे। 


भाजपा महिला मोर्चा ने बनाए जिलों के प्रभारी और सहप्रभारी
रुद्रप्रयाग। भाजपा महिला मोर्चा ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अनेक जिलों में प्रभारी एवं सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी है। महिला मार्चों की प्रदेश महामंत्री सरला खंडूरी ने सभी से पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया है। प्रदेश महामंत्री सरला खंडूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून ग्रामीण के लिए ऊषा लखेड़ा को प्रभारी एवं सुधा गुप्ता को सह प्रभारी बनाया गया। जबकि हरिद्वार के लिए मंजू नेगी प्रभारी एवं स्नेहलता सह प्रभारी नियुक्त हुए है। पौड़ी से जयंती पटवाल प्रभारी, रुद्रप्रयाग और चमोली के लिए सुषमा रावत को प्रभारी बनाया गया। जबकि उत्तरकाशी के लिए आशा कोठारी को प्रभारी नियुक्त किया गया। उन्होंने सभी प्रभारी एवं सह प्रभारियों को आगामी लोकसभा के मध्यनजर पार्टी को मजबूत करने के साथ ही प्रत्याशी के प्रचार के लिए बेहतर योजना बनाने का आह्वान किया है। 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें