ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडनिकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों में सीधी टक्कर

निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों में सीधी टक्कर

नगर निकाय चुनाव में नौगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पहली बार काबिज होने के लिए भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। अध्यक्ष की कुर्सी के लिए भाजपा तथा कांग्रेस के...

निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों में सीधी टक्कर
लाइव हिन्दुस्तान नौगांव,। द्वारिका सेमवाल Fri, 02 Nov 2018 01:58 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निकाय चुनाव में नौगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पहली बार काबिज होने के लिए भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। अध्यक्ष की कुर्सी के लिए भाजपा तथा कांग्रेस के दो ही प्रत्याशी चुनावी रण में आमने-सामने खड़े हैं। यहां भाजपा व कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे कर रहे हैं। प्रथम बार अध्यक्ष की इस कुर्सी को हासिल करने के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। नई बनी नौगांव नगर पंचायत में पहली बार हो रहे निकाय चुनाव में चुनावी माहौल काफी गर्म दिखाई दे रहा है। यहां जिस उत्साह से पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने में जी तोड़ मेहनत करने में जुटे हुए हैं। उतना ही उत्साह यहां के मतदाताओं में मतदान करने को भी दिखाई दे रहा है। नौगांव नगर पंचायत में नौगांव बाजार, नौगांव गांव, देवसारी, मुरारी, मुंगरा, सौली, मुलाना सहित सात गांव शामिल हैं। सात वार्डों में बंटे नौगांव नगर पंचायत में 3439 मतदाता हैं। जिनमें 1727 पुरूष तथा 1712 महिला मतदाता हैं। नगर निकाय चुनाव के लिए पहली बार मतदान करने वाले मतदाता काफी उत्साहित हैं, जो मतदान करने के लिए बेसब्री से इंतजारी में है। ये मतदाता नौगांव नगर पंचायत की कुर्सी पर पहली बार किस प्रत्याशी को बैठने का मौका देते हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें