ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडभाजपाइयों ने निकाली विजय संकल्प रैली !

भाजपाइयों ने निकाली विजय संकल्प रैली !

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए देहरादून में भाजपा की विजय संकल्प रैली उत्साह के साथ निकली।  विधानसभाओं के क्षेत्रों के मोटरसाईकिल में कार्यकर्ता रैली निकालते हुए निकले।  रायपुर, धर्मपुर,...

भाजपाइयों ने निकाली विजय संकल्प रैली !
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनSat, 02 Mar 2019 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए देहरादून में भाजपा की विजय संकल्प रैली उत्साह के साथ निकली।  विधानसभाओं के क्षेत्रों के मोटरसाईकिल में कार्यकर्ता रैली निकालते हुए निकले।  रायपुर, धर्मपुर, मसूरी, कैंट से लेकर राजपुर विधानसभा से कार्यकर्ताओं की रैली संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रूटों पर ही निकली।  पार्टी के झंडों को साथ लेकर निकली रैली में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी, पुलवामा घटना के शहीद अमर रहे, वायुसेना के विंग कमांडर अभिनन्दन के नारे लगाते हुए निकले।   मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, मसूरी विधायक गणेश जोशी, कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजानदास, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, हरीश डोरा,  श्याम पंत, राजेश रावत आदि मौजूद रहे ।  दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी के धर्मपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने एयर स्ट्राइक को लेकर शहर में बाइक रैली निकाली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने खुली जीप में सवार होकर युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए रैली में शिरकत की। मौके पर  अजय भट्ट ने कहा कि, पूरा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है। और यह भीड़ बता रही कि वे कितने उत्साहित हैं। रैली इस बात का गवाह है कि किस तरह मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अच्छा काम कर रही है। हाल में एयर स्ट्राइक से दुश्मन देश को जवाब दिया और कूटनीतिक रणनीति अपनाते हुए विंग कमांडर अभिनंदन को वापस करने पर पाकिस्तान को मजबूर कर दिया। पार्टी के हर कार्यक्रम में  जनता बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। जनता का उत्साह बताता है कि फिर से मोदी सत्ता में आएंगे। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि मोदी के सामने कांग्रेस और दूसरे दल ठहर नही पाएंगे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें