ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सम्मेलन के लिए भाजपाइयों ने बनाई रणनीति

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सम्मेलन के लिए भाजपाइयों ने बनाई रणनीति

भाजपा ने दो फरवरी को होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन की तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को हुई जिला कार्यसमिति की बैठक में मंडल और मोर्चों के पदाधिकारियों को सम्मेलन की सफलता के टिप्स दिए गए। सम्मलेन में...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सम्मेलन के लिए भाजपाइयों ने बनाई रणनीति
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनWed, 23 Jan 2019 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने दो फरवरी को होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन की तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को हुई जिला कार्यसमिति की बैठक में मंडल और मोर्चों के पदाधिकारियों को सम्मेलन की सफलता के टिप्स दिए गए। सम्मलेन में देहरादून जिले के अंतर्गत टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के बूथों से 15 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।  जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि त्रिशक्ति सम्मेलन महत्वपूर्ण है। कहा लोगों के पास सरकार की योजनाओं को लेकर जाएं। प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि 12 से 25 फरवरी तक संपर्क अभियान चलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि जिस तरह से विपक्ष पीएम मोदी के खिलाफ एक हो गया है उसी तरह हमें भी मोदी को दोबारा पीएम बनाने के लिए एकजुट होना होगा। मौके पर मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाईं, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, बृजभूषण गैरोला, राकेश गिरी, मंजू नेगी, रविंद्र राणा, सुदेश कंडवाल, अरुण मित्तल, दीवान सिंह रावत, शांति जुवांठा, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, प्रशांत चमोली आदि मौजूद रहे। 

 

विधायक करेंगे पेट्रोल की व्यवस्था: प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने बताया कि 2 मार्च को देश भर के हर विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली निकलनी है। रैली में शामिल होने वाली बाइकों के लिए पेट्रोल की व्यवस्था उस विस क्षेत्र के विधायक करेंगे।  


मंडल अध्यक्ष उक्रांद के प्रदेश अध्यक्ष के बराबर : सांसद डॉ.निशंक ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसके पीछे कार्यकर्ताओं की ताकत है। उन्होंने जिलाध्यक्ष से आग्रह किया कि कमजोर व्यक्ति को मोर्चा, मंडल अध्यक्ष जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी न दें। भाजपा का मंडल अध्यक्ष उक्रांद के प्रदेश के अध्यक्ष बराबर होता है।


टिहरी सांसद और विधायक नहीं आए 
त्रिशक्ति सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को हुई जिला कार्यसमिति की बैठक में टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान और मसूरी विधायक गणेश जोशी नहीं आए। बैठक में कई मंडल और मोर्चों के अध्यक्ष और महामंत्री भी नहीं पहुंचे। बैठक जिला कार्यालय में 12 बजे से शुरू हुई। इसमें दो फरवरी के त्रिशक्ति सम्मेलन की तैयारी व पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। त्रिशक्ति सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी आएंगे। इसलिए संगठन सम्मेलन को महत्वपूण मान रहा है। सांसद डॉ.निशंक ने मंडल और मोर्चों के पदाधिकारियों के बैठक में नहीं पहुंचने पर भारी नाराजगी जताई।

जिला कार्यसमिति की बैठक में सभी पदाधिकारी आए हैं। टिहरी सांसद, विकासनगर और मसूरी विधायक का कुछ काम पड़ गया था, जिस कारण वह बैठक में शामिल नहीं हो पाए। मंडल और मोर्चा के इक्का-दुक्का पदाधिकारी नदारद रहे। किन्हीं कारणवश नहीं आए पाए।                                
शमशेर सिंह पुंडीर, जिलाध्यक्ष, भाजपा देहरादून 
 
 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें