ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड‘भाजपाईयों’ ने उत्साह के साथ सुना मोदी का ‘महासंवाद’

‘भाजपाईयों’ ने उत्साह के साथ सुना मोदी का ‘महासंवाद’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महासंवाद कार्यक्रम में भाजपाई कार्यकर्ताओं में गुरुवार को खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने महासंवाद को अंत तक टकटकी लगाए सुना। परेड ग्राउंड स्थित महानगर...

‘भाजपाईयों’ ने उत्साह के साथ सुना मोदी का ‘महासंवाद’
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनThu, 28 Feb 2019 05:46 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महासंवाद कार्यक्रम में भाजपाई कार्यकर्ताओं में गुरुवार को खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने महासंवाद को अंत तक टकटकी लगाए सुना। परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय में  भाजपा कार्यकर्ताओं ने महा संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। यहां महासंवाद के शुरू होने से पहले काबिना मंत्री मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कौशिक ने मेरा बूथ सबसे मजबूत पर चर्चा करते हुए कहा कि चुनावी दृष्टि से हमारे संगठन की सबसे अहम कड़ी हमारा बूथ है। बूथों के जरिए ही हम समीकरण को समझ सकते हैं। इस मामले में हमारी पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से काफी आगे है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गेरोला ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों के लिए अधिक से अधिक परिवारों को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया। अपने संबोधन में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहां की देश में वातावरण हमारे पक्ष में है। हमारे  सांसदों की संख्या 400 के पार होने की पूरी उम्मीद है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से ही यह संभव हुआ है। इस अवसर पर  राजपुर विधायक खजान दास ने भी अपने विचार रखे। कहा कि जनता ने हमें बहुमत देकर हमसे बहुत अपेक्षा रखी थी हमें खुशी है कि हमारी केंद्र व राज्य सरकारों ने समाज के सभी वर्गों के लिए बहुत अच्छा काम किया है। महासंवाद सुनने के दौरान देवेंद्र भसीन, सीताराम भट्ट, राजीव उनियाल, पुनीत मित्तल, रतन चौहान, सरोजनी सेमवाल, राजेश रावत, श्यामपंत, हरीश  डोरा, संजय गुप्ता, राजेंद्र ढिल्लों, रमेश गौड़, महेश्वर बहुगुणा, अनुराग भाटिया, प्रदीप सैनी, प्रभात कुमार, परम दत्ता, सुभाष बालियान, विशाल गुप्ता, मानिक, निधि शर्मा, कैलाश खन्ना, विजेंद्र राणा, रविंद्र बाल्मीकि, रविंद्र कटारिया, संदीप मुखर्जी, जयपाल बाल्मीकि, मीना कपूर, बृजलेश गुप्ता, बीना उनियाल, अर्चना बागड़ी, इंदु बाला सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें