सहकारी समिति गबन में 1.97 करोड़ का गबन,बैंक मैनेजर समेत तीन निलंबित

Jun 26, 2020 11:41 am ISTHimanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान टीम, देहरादून,
share

विकासनगर सहकारी समिति में 1.97 करोड़ के गबन प्रकरण में बैंक मैनेजर समेत तीन और लोगों को निलंबित कर दिया गया है। पूरे घपले की विस्तृत जांच अलग से की जा रही है। सहकारी समिति के सचिव, सहायक विकास...

सहकारी समिति गबन में 1.97 करोड़ का गबन,बैंक मैनेजर समेत तीन निलंबित

विकासनगर सहकारी समिति में 1.97 करोड़ के गबन प्रकरण में बैंक मैनेजर समेत तीन और लोगों को निलंबित कर दिया गया है। पूरे घपले की विस्तृत जांच अलग से की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सहकारी समिति के सचिव, सहायक विकास अधिकारी पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। सहकारी समिति में प्रथमदृष्टया जांच में कुछ अफसर-कर्मचारियों पर आरोप सही पाए गए थे।

खाद एवं बीज सब्सिडी समेत तमाम दूसरे कामों में गड़बड़ी हुई थी। पैसा समिति के खातों में जमा कराने की बजाय उसका दुरुपयोग किया गया।

किसी भी स्तर पर इस गड़बड़ी की ओर ध्यान नहीं दिया गया। इन गड़बड़ियों पर सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक आशीष कुमार को महाप्रबंधक वंदना श्रीवास्तव की ओर से सस्पेंड किया गया।

सहकारी समिति के सहायक निबंधक सुभाष चंद्र गहतोड़ी ने समिति की एकाउंटेंट भारती देवी, आकिंक राजपाल को भी निलंबित किए जाने की पुष्टि की।

 

विकासनगर समिति में दो पहले भी सस्पेंड हुए 
इससे पहले रजिस्ट्रार-कोऑपरेटिव  इसी प्रकरण में सुपरवाइजर, प्रभारी सचिव कुसुम कुमारी, एडीईओ संदीप सिंह को निलंबित कर चुके हैं।

 

जांच कर रही है टीम 
सहकारी समिति में हुई गड़बड़ियों की जांच की जा रही है। इसके लिए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। इसमें डिप्टी रजिस्ट्रार, डीजीएम, सहायक निबंधक सहकारी समिति और एडीसीईओ सदस्य बनाए गए हैं। सदस्य सुभाष चंद्र ने बताया कि हर पहलू की जांच हो रही है। जल्द ही जांच पूरी करके यह रिपोर्ट भेज दी जाएगी। 

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।