ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडआठ साल के बाल व्यास ने करवाई गैरसैण के लिए पूजा

आठ साल के बाल व्यास ने करवाई गैरसैण के लिए पूजा

राजधानी गैरसैण निमार्ण अभियान के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर रोष स्वरूप सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में शामिल...

आठ साल के बाल व्यास ने करवाई गैरसैण के लिए पूजा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,देहरादून Thu, 20 Sep 2018 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी गैरसैण निमार्ण अभियान के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर रोष स्वरूप सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में शामिल होकर हवन कुंड में आहुति डाली। साथ ही सरकार की सतबुद्धि के लिए प्रार्थना की।

इससे पहले गुरुवार को धरना स्थल पर आठ वर्षीय बाल व्यास हरिनारायण पंत ने स्वस्ति वाचन और वेदमंत्रों के उच्चारण से हवन यज्ञ प्रारंभ करवाया। यजमान के रूप में मौजूद अभियान के सभी कार्यकर्ताओं से पूजा करवाई। इस दौरान कक्षा पहली में पढ़ने वाले बाल पंडित हरिनारायण पंत सभी के आकर्षण का केंद्र बिंदु बने रहे। उन्होंने करीब एक घंटे तक चली इस पूजा में धाराप्रवाह मंत्र और संस्कृत के कई श्लोकों का प्रवचन किया।

अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ के बाद गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग की। साथ ही इस मु्द्दे पर सरकार की ओर से बरती जा रही लापरवाही के प्रति नारेबाजी भी की। प्रदीप कुकरेती ने कहा कि सरकार को गैरसैण राजधानी बनाने की सुध आए, सतबुद्धि आए इसीलिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

गुरुवार को उपवास में ऐपी जुयाल और मनोज पांती बैठे। प्रदर्शन के दौरान डीपी ममगाई, बृजभूषण उनियाल, रेणु नेगी, सुमन नेगी, डीडी पांडे, गोविंद जुयाल, लक्ष्मी थपलियाल, पीसी थपलियाल, राजेंद्र चौहान, गणेश धामी, प्रकाश गौड़, लक्ष्मण सिंह रावत के अलावा रघुबीर बिष्ट, प्रदीप कुकरेती आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें