ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडबदरीनाथ केदारनाथ के बाद अब गंगोत्री-यमुनोत्री धामों में भी तीर्थ यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं, यह हो रही तैयारी

बदरीनाथ केदारनाथ के बाद अब गंगोत्री-यमुनोत्री धामों में भी तीर्थ यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं, यह हो रही तैयारी

Char  Dham Yatra 2023: यूपी, एमपी, राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों और विदेश से चार धाम यात्रा- 2023 को आने वाले तीर्थ को केदारनाथ- बदरीनाथ के बाद अब गंगोत्री और यमुनोत्री में सुविधाएं मिलेंगी।

बदरीनाथ केदारनाथ के बाद अब गंगोत्री-यमुनोत्री धामों में भी तीर्थ यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं, यह हो रही तैयारी
Himanshu Kumar Lallदेहरादून, मुख्य संवाददाताFri, 24 Mar 2023 01:41 PM
ऐप पर पढ़ें

Char  Dham Yatra 2023: यूपी, एमपी, राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों और विदेश से चार धाम यात्रा- 2023 को आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी है। केदारनाथ- बदरीनाथ के बाद अब गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों को अब बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार अब गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के लिए मास्टर प्लान बनाने की तैयारी में जुटी है।  

पर्यटन विभाग बदरीनाथ केदारनाथ धाम के साथ ही अब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम का मास्टर प्लान तैयार करेगा। दोनों धामों में श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने को दोनों धामों का प्लान तैयार किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने कंपनियों से प्लान तैयार किए जाने के प्रस्ताव मांगे हैं। दोनों धामों में मंदिर क्षेत्रों के एकीकृत विकास को कॉन्सेप्ट प्लान, मास्टर प्लान के साथ ही डीपीआर तैयार किए जाने को कंसल्टेंसी फर्म का चयन किया जाएगा।

अभी गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का अभाव है। पार्किंग, आवासीय सुविधा, सड़क, पैदल ट्रैक, विश्राम स्थल, आस पास के क्षेत्रों को अभी विकसित नहीं किया जा सका है। सरकार की तैयारी नए मास्टर प्लान में गंगोत्री, यमुनोत्री धाम को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की तर्ज पर भव्य रूप देने की है। ताकि इन धामों में आधारभूत ढांचा मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ें:चार धाम यात्रा 2023 से पहले केदारनाथ धाम में फिर आई आफत, बर्फबारी के बाद पैदल रूट पर टूटा ग्लेशियर VIDEO 

अभी इन दोनों धामों में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की तुलना में काफी कम श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी कम संख्या के कारण इन दोनों धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को भी सीमित किया गया है। पंजीकरण भी उसी अनुरूप तय संख्या के अनुरूप ही कराया जाता है। दोनों धामों में श्रद्धालुओं के ठहरने के इंतजाम भी बाकि धामों के मुकाबले कम है। इन्हीं तमाम सुविधाओं को नए मास्टर प्लान में विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चार धाम 2023 पर तीर्थ यात्रियों की सड़कों पर गुजरेगी रात... यात्रा रूट पर ट्रैफिक जाम बनेगा मुसीबत

बदरी केदार की तर्ज पर दिया जाएगा भव्य स्वरूप
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को बदरी केदार की तर्ज पर भव्य रूप दिया जाएगा। 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ धाम का पुर्ननिर्माण कराया जा रहा है। धाम के पुर्ननिर्माण के लिए बाकायदा ट्रस्ट का गठन किया गया है। औद्योगिक घरानों से सीएसआर फंड में बजट जुटा कर धाम को भव्य रूप दिया जा रहा है। केदारनाथ धाम के बाद इसी ट्रस्ट के तहत बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर भी काम शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें:बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा रूट पर गूगल मैप भी करेगा मदद, श्रद्धालुओं को मिलेगी यह लेटस्ट जानकारी 

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को भी व्यवस्थित स्वरूप दिया जाना है। वहां ढांचागत विकास को बढ़ाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा पर काम किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखकर दोनों धामों का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
सचिन कुर्वे, सचिव पर्यटन

चारों धामों व्हाट्सअप सहित चार विकल्पों से कराएं पंजीकरण 
यात्रियों को आधार कार्ड के साथ यात्रा करनी होगी। पंजीकरण में भी आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। यात्री वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण करा सकेंगे। व्हाट्सअप नंबर 8394833833 पर पंजीकरण का विकल्प रहेगा। टोल फ्री नंबर 01351364 के साथ मोबाइल एप touristcareuttarakhand को डाउनलोड कर भी पंजीकरण किया जा सकेगा। 

यह भी पढ़ें:केदारनाथ सहित चार धाम यात्रा रूट पर मोबाइल नेटवर्क की टेंशन, तीर्थ यात्रियों को फ्री वाईफाई देने का बना यह प्लान

गाड़ियों के लिए यहां करें पंजीकरण
बाहर से आने वाले वाहनों के लिए greencard.uk.gov.in पर पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इस वेबसाइट पर पंजीकरण ग्रीन कार्ड बनाए जा सकते हैं। ग्रीन कार्ड चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी कमर्शियल वाहनों का बनता है। इसमें वाहन और ड्राइवर के ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी होती है, इसके बाद सभी कागजात साथ में रखने की जरूरत नहीं होगी।

वाहन का तकनीकी और भौतिक दशा का निरीक्षण करने के बाद यह कार्ड दिया जाएगा। अप्रैल प्रथम सप्ताह से ग्रीन कार्ड बनने शुरू होंगे। इसके साथ ही ट्रिप कार्ड बनेंगे। ट्रिप कार्ड में यात्रियों का पूरा डिटेल होगा।

चारधाम यात्रा मार्ग पर बढ़ाए गए मेडिकल रिलीफ पोस्ट
उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा मार्ग पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट बढ़ाने का फैसला लिया है। पिछले साल तक यात्रा मार्गों पर कुल 20 रिलीफ पोस्ट थे जिनकी संख्या अब बढ़ाकर अब 35 कर दी गई है। दरअसल चारधाम यात्रा के दौरान पिछले साल 350 से अधिक तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई थी। इसमें से अधिकांश मौतों का कारण हार्ट अटैक व दिल से जुड़ी बीमारियों को पाया गया था।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान पैदल तीर्थ यात्रियों की स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए मेडिकल रिलीफ पोस्ट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार चारधाम मार्ग पर कुल 35 मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाए जाएंगे। इसमें से अधिकांश केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर बनाए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें