जोशीमठ में दरारों के बाद हिमस्खलन से दहशत, VIDEO में देखें कैसे भरभराकर गिरा बर्फ का पहाड़
जोशीमठ में दरारों के बाद लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच सीमावर्ती गांव मलारी के निकट हिमस्खलन हुआ है। लोग दहशत में आ गए।

जोशीमठ में दरारों के बाद लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच सीमावर्ती गांव मलारी के निकट हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन के बाद लोगों में दहशत में आ गए। हिमस्खलन की वजह से आई बर्फ मलारी गांव को जोड़ने वाले कुंती नाले में गिर गई।
सूचना मिलने पर बीआरओ की टीम ने भी मौके का मुआयना किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमस्खलन वाली जगह जोशीमठ से करीब 61 किलोमीटर आगे है। बीआरओ कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि हिमस्खलन सुबह लगभग 7:30 बजे हुआ था, लेकिन राहत की बात है कि इसका आकार ज्यादा बड़ा नहीं था।
यह छोटी मात्रा का हिसखलन था। इस वजह से यहां बने बीआरओ के पुल या ग्रामीणों के मकान को कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। कपिल ने कहा कि बीआरओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले लिया है और सब कुछ ठीक-ठाक है। जिला प्रशासन, पुलिस, सहित एसडीआरएफ भी अलर्ट पर हैं।
जनजाति गांव है मलारी
मलारी गांव भोटिया जनजाति के लोगों का गांव है जो यहां पर गर्मियों के सीजन में मात्र 6 महीने निवास करते हैं और सर्दियों की दस्तक के साथ ही अक्टूबर महीने में अपने तराई वाले घरों में रहने चले जाते हैं। आजकल गांव में कोई भी ग्रामीण निवास नहीं करता है, मलारी गांव से लगभग 1 किलोमीटर पहले आर्मी की चौकी भी स्थित है