ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडARIES के वैज्ञानिकों ने गैलेक्सी में खोजा सबसे चमकीला प्रकाश पुंज

ARIES के वैज्ञानिकों ने गैलेक्सी में खोजा सबसे चमकीला प्रकाश पुंज

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एरीज) के वैज्ञानिकों ने दूर आकाश गंगा में एक ऐसे चमकीले प्रकाशपुंज की खोज की है, जिसका केंद्र सुपरमैसिव ब्लैकहोल है। एरीज वैज्ञानिकों की यह खोज एक बड़ी...

ARIES के वैज्ञानिकों ने गैलेक्सी में खोजा सबसे चमकीला प्रकाश पुंज
नवीन पालीवाल, नैनीतालWed, 10 Feb 2021 12:33 PM
ऐप पर पढ़ें

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एरीज) के वैज्ञानिकों ने दूर आकाश गंगा में एक ऐसे चमकीले प्रकाशपुंज की खोज की है, जिसका केंद्र सुपरमैसिव ब्लैकहोल है। एरीज वैज्ञानिकों की यह खोज एक बड़ी उपलब्धि है, इससे भविष्य में चमकीले आकाशीय पिंडों की खोज में ब्लैकहोल का द्रव्यमान और उत्सर्जन तंत्र का पता लगाने में मदद मिल सकेगी। किसी भी ब्लैकहोल के संबंध में जानकारियां एकत्र करने के लिए उनका द्रव्यमान अहम कड़ी होती है।

एरीज के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डॉ. आलोक चंद्र गुप्ता ने अपनी टीम के सहयोग से नैनीताल में स्थापित संपूर्णानंद टेलीस्कोप (एसटी) और 1.3 मीटर देवस्थल फास्ट ऑप्टिकल टेलीस्कोप की मदद से किए शोध के बाद परिणाम साझा किए हैं।

10 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है प्रकाशपुंज
डॉ. गुप्ता की टीम को यह प्रकाशपुंज ब्रह्मांड में बीएल लेकेर्टे नामक आकाशगंगा में पृथ्वी से 10 मिलियन प्रकाशवर्ष दूर मिली है। वहां इस तरह के चार से पांच हजार प्रकाशपुंज ब्रह्मांड में मौजूद हैं। इसमें से वैज्ञानिकों के इस समूह ने लगभग 50 से 100 सबसे अधिक चमकीले प्रकाश पिंडों पर अध्ययन किया।

तीन माह पूर्व शुरू किया था अध्ययन
अक्तूबर माह से एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आलोक गुप्ता के नेतृत्व में खगोलविदों की टीम ने इस पर शोध कर रही है। डॉ. गुप्ता की टीम में तीन शोधार्थी विनीत धीमान, शुभम किशोर तथा तुषार त्रिपाठी हैं, जबकि फैकल्टी के रूप में डॉ. हरितमा गौड़ और डॉ. पंकज कुशवाह शामिल हैं।

ब्लैकहोल पर दशकों से शोधकार्य
दुनियाभर के वैज्ञानिक ब्लैकहोल के संबंध में शोध कार्य को लेकर कई दशकों से जुटे हुए हैं। यहां यह बताना महत्वपूर्ण है कि खगोलविद आजतक ब्लैकहोल की वास्तविक इमेज के अलावा कुछ भी अन्य जानकारियां पता नहीं लगा सके हैं। ऐसे में नई खोज बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

एरीज की हमारी टीम ने सुपरमैसिव ब्लेजार के सबसे मजबूत फ्लेयर्स की खोज की है। इससे ब्लैकहोल के द्रव्यमान और उत्सर्जन के स्रोत का पता लगाना संभव होगा। साथ ही ब्रह्मांड के विकास के रहस्यों की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी। - डॉ. आलोक चंद्र गुप्ता, वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक, एरीज

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें