ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडउत्तराखंड: मौसम विभाग की चेतावनी, राज्य में अगले 24 घंटों में हो सकती है ओलावृष्टि

उत्तराखंड: मौसम विभाग की चेतावनी, राज्य में अगले 24 घंटों में हो सकती है ओलावृष्टि

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। उधर, देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद कुछ देर बारिश होने की...

उत्तराखंड: मौसम विभाग की चेतावनी, राज्य में अगले 24 घंटों में हो सकती है ओलावृष्टि
देहरादून, कार्यालय संवाददाताSun, 16 Sep 2018 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। उधर, देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद कुछ देर बारिश होने की संभावना बन रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में राज्य में कई जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है। इसके लिए सभी जिला प्रशासनों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है। तापमान अधिकतम 33 डिग्री रहने का अनुमान है।

केरल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार में मानसून कमजोर
दक्षिण पश्चिम मानसून अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय एवं उत्तर मध्य कनार्टक और केरल में कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के आसपास समुद्री परिस्थितियां खराब होने के अनुमान हैं। मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि अगले 24 घंटों के दौरान वे इन क्षेत्रों में न जाएं।

पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कोंकण, गोवा, रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण मध्य कनार्टक और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर और अरुणाचल प्रदेश, असम,मेघालय, झारखंड, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश,राजस्थान, पूवीर् मध्य प्रदेश, और तटीय एवं उत्तर मध्य कनार्टक में मौसम शुष्क रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें