ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडकोरोना: हवाई जहाज से आने वाले 7 दिन होटल और 7 दिन अपने घर में होंगे क्वारंटाइन, यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

कोरोना: हवाई जहाज से आने वाले 7 दिन होटल और 7 दिन अपने घर में होंगे क्वारंटाइन, यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

राज्य में हवाई सेवा से आने वाले लोगों को सात दिन तक अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन रहना होगा। सरकार ने हवाई जहाज से लौटने वालों के लिए होटलों में क्वारंटाइन रहने की व्यवस्था की है। हालांकि होटल का...

कोरोना: हवाई जहाज से आने वाले 7 दिन होटल और 7 दिन अपने घर में होंगे क्वारंटाइन, यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
Himanshuहिन्दुस्तान टीम, देहरादूनTue, 26 May 2020 11:27 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्य में हवाई सेवा से आने वाले लोगों को सात दिन तक अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन रहना होगा। सरकार ने हवाई जहाज से लौटने वालों के लिए होटलों में क्वारंटाइन रहने की व्यवस्था की है।

हालांकि होटल का किराया लोगों को खुद चुकाना होगा। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि हवाई मार्ग से उत्तराखंड आने वाले लोगों को सात दिन तक अनिवार्य रूप से होटलों में क्वारंटाइन रहना होगा।

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी को होटलों की सूची दी गई है। सात दिन के बाद सामान्य लोगों को घर जाने की इजाजत होगी। लेकिन उसके बाद उन्हें अगले सात दिन होम क्वारंटाइन रहना होगा। 

उन्होंने बताया कि होटल में ठहरने के दौरान यदि किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसकी जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

युगल किशोर पंत ने बताया कि हवाई यात्रा कर लौटने वाले आवश्यक सेवा में लगे लोगों को सात दिन के होटल क्वारंटाइन से छूट रहेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना के समय सरकार की ओर से जो कार्य आवश्यक सेवाओं में शामिल किए गए थे उन्हें यह छूट मिलेगी। 

 

सतर्कता: हवाई यात्रा से पहुंचने वाले यात्रियों को संस्थागत क्वारंटाइन अनिवार्य

 


जौलीग्रांट में ‘ट्रू-नेट’ से जांच
जौलीग्रांट हॉस्पिटल में कोरोना जांच की आरटी पीसीआर मशीन की बजाय टीबी जांच में उपयोग में लाई जाने वाली ट्रू-नेट मशीन से करने का निर्णय लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, इस मशीन में भी नाक और गले स्वैब से ही कोरोना जांच हो सकती है। इसकी रिपोर्ट भी जल्द आती है। देश के कई राज्य जांच में इस मशीन का उपयोग कर रहे हैं। 

dsclservices.in/uttarakhand-migrant-registration.php पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा हवाई सेवा से राज्य में आने के इच्छुक व्यक्ति को पहले 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े