ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडCovid-19:आज मिले 40 कोरोना पॉजिटिव, केसों की संख्या घटकर 435 पहुंची

Covid-19:आज मिले 40 कोरोना पॉजिटिव, केसों की संख्या घटकर 435 पहुंची

उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 40 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 42 हजार 502 हो गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार...

Covid-19:आज मिले 40 कोरोना पॉजिटिव, केसों की संख्या घटकर 435 पहुंची
हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनWed, 11 Aug 2021 07:29 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 40 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 42 हजार 502 हो गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार बुधवार को बागेश्वर में सबसे अधिक आठ नए मरीज मिले। जबकि राजधानी देहरादून में सात नए मरीज मिले है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में भी दस से कम नए मरीज मिले हैं। राज्य भर के अस्पतालों से 20 हजार से अधिक मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि बीस हजार ही सैंपलों की रिपोर्ट आई।

विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे व होम आईसोलेशन में रह रहे 48 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद अब राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 435 रह गई है। दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में कुल मरने वालों की संख्या 7369 हो गई है। राज्य में संक्रमण की दर 0.20 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत के करीब है।

राज्य भर में बुधवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में बुधवार को कुल 99 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही राज्य में एक डोज लगाने वालें लोगों की संख्या 52 लाख को पार कर गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें