ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडउत्तराखंड: मुनस्यारी में मौसम की 17वीं बर्फबारी ने तोड़ा 47 साल का रिकॉर्ड

उत्तराखंड: मुनस्यारी में मौसम की 17वीं बर्फबारी ने तोड़ा 47 साल का रिकॉर्ड

मुनस्यारी में इस बार की सर्दी के मौसम में हुई 17वीं बर्फबारी ने 47 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक सबसे ज्यादा बर्फबारी साल 1972 में 16 बार हुई थी। इस बार न्यूनतम तापमान भी शून्य से 11 डिग्री नीचे...

उत्तराखंड: मुनस्यारी में मौसम की 17वीं बर्फबारी ने तोड़ा 47 साल का रिकॉर्ड
पूरन पांडे,मुनस्यारी। Wed, 20 Feb 2019 01:45 AM
ऐप पर पढ़ें

मुनस्यारी में इस बार की सर्दी के मौसम में हुई 17वीं बर्फबारी ने 47 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक सबसे ज्यादा बर्फबारी साल 1972 में 16 बार हुई थी। इस बार न्यूनतम तापमान भी शून्य से 11 डिग्री नीचे तक पहुंचा है।

मुनस्यारी में इस सीजन में दिसंबर 2018 से हो रही बर्फबारी फरवरी में भी जारी है। लगातार बर्फबारी से कई बार थल-मुनस्यारी मार्ग बंद होने से जनजीवन पटरी से उतर गया है। खलिया और नामिक में तो सात फुट तक बर्फ जमी हुई है, जबकि मुनस्यारी शहर में छह से आठ इंच तक बर्फ गिरी है। यहां के बुजुर्ग लोगों का कहना है कि इतनी अधिक बर्फबारी उन्होंने आज तक नहीं देखी। यहां हर तीसरे दिन हो रही बर्फबारी से लोग हैरान हैं। हालात यह है कि मुनस्यारी के कई इलाकों में अभी तक बर्फ पिघल नहीं पाई है। बर्फबारी से न्यूनतम तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। विगत 26 जनवरी को तो मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड 11 डिग्री दर्ज किया गया था।

मल्ला जोहार विकास समिति के महासचिव लोक बहादुर सिंह समिति के कार्यालय में दर्ज आंकड़ों के अनुसार बताते हैं कि 1972 में मुनस्यारी में 16 बार हिमपात हुआ था। 47 साल बाद यहां इस बार 17वीं बार हिमपात हुआ है। 

मुनस्यारी में पिछले पांच साल में हुई बर्फबारी
वर्ष                      बर्फबारी
2017-2018          5 बार 
2016-2017          4 बार
2015-2016          4 बार
2014-2015          6 बार 
2013-2014          5 बार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें