Vinod Kandari s Initiative Sends Meritorious Students on Educational Tour to Gujarat मेधावी छात्रों को भारत दर्शन पर ले जाएंगे विधायक कंडारी, Srinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsSrinagar NewsVinod Kandari s Initiative Sends Meritorious Students on Educational Tour to Gujarat

मेधावी छात्रों को भारत दर्शन पर ले जाएंगे विधायक कंडारी

85 छात्र-छात्राएं 25 अक्तूबर को होंगे गुजरात रवाना अहमदाबाद में करेंगे ऐतिहासिक और औद्योगिक स्थलों

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रीनगरSun, 14 Sep 2025 03:46 PM
share Share
Follow Us on
मेधावी छात्रों को भारत दर्शन पर ले जाएंगे विधायक कंडारी

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल पर इस वर्ष भी मेधावी छात्र-छात्राओं को भारत दर्शन यात्रा पर भेजा जाएगा। 25 अक्तूबर को कीर्तिनगर से देवप्रयाग और कीर्तिनगर ब्लॉक के 85 छात्र-छात्राएं शैक्षिक भ्रमण के लिए गुजरात के अहमदाबाद रवाना होंगे। विधायक कंडारी ने बताया कि यह लगातार आठवां वर्ष है जब वह इस प्रकार का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस यात्रा में छात्रों को ऐतिहासिक, धार्मिक और औद्योगिक स्थलों जैसे साबरमती आश्रम, स्टेचू ऑफ यूनिटी और आईआईटी गांधीनगर का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही छात्र अहमदाबाद के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान छात्र ऋषिकेश में गंगा आरती, मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा अध्यक्ष से भी रूबरू होंगे।

कंडारी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों में नवाचार और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। भ्रमण दल में शिक्षकों, शिक्षिकाओं और डॉक्टरों सहित कुल 100 लोग शामिल रहेंगे। मौके पर कीर्तिनगर ब्लॉक प्रमुख अंचला खंडेलवाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।