Hindi NewsUttarakhand NewsSrinagar NewsUttarakhand State Establishment Day District Level Competitions at Government Polytechnic Srinagar
डिजाइन स्किल में श्रीनगर के पीयूष और अमन ने मारी बाजी

डिजाइन स्किल में श्रीनगर के पीयूष और अमन ने मारी बाजी

संक्षेप:

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों पर छात्रों ने पुरस्कार प्राप्त किए, जैसे क्विज़, एक्सटेंपोर, फोटोग्राफी और फिल्म मेकिंग में। आयोजन में प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति रही।

Oct 31, 2025 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रीनगर
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर, पाबों, थलनदी, कोटद्वार, पौड़ी, सतपुली एवं बीरोंखाल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर के प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतिभाग करने की अपील की। क्विज़ प्रतियोगिता में श्रीनगर की कनिका रावत व सरिया उप्रेती ने प्रथम आदित्य सिंह व प्रियांशु नेगी ने द्वितीय और पौड़ी की सुजल असवाल व हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एक्सटेंपोर प्रतियोगिता में श्रीनगर के गौरव प्रसाद रतूड़ी ने प्रथम, शिवानी बिष्ट ने द्वितीय और थलनदी के दीप चंद्र कैस्टवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता में कोटद्वार के पुष्कर सिंह नेगी ने प्रथम, श्रीनगर की शिवानी बिष्ट ने द्वितीय और थलनदी के दीप चंद्र कैस्टवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फिल्म मेकिंग में श्रीनगर के प्रियांशु नेगी, अंकित सिंह, सतपुली के शुभम रावत ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिजाइन स्किल प्रतियोगिता में श्रीनगर के पीयूष सिंह व अमन सिंह बिष्ट ने प्रथम, आदित्य सिंह, हैप्पी नेगी व रौनक ने द्वितीय और नितिन प्रसाद, जागृति, अनुष्का व स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिंगिंग(सोलो) में श्रीनगर के अमित कुमार, कोटद्वार के आयुष शाह और कोटद्वार के विवेक केष्टवाल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों में डा. भारती विश्वकर्मा, विकास भट्ट, आशुतोष नयन नौटियाल, सुशील बहुगुणा, पल्लवी चौधरी आदि मौजूद थे।